डेली संवाद, चंडीगढ़
आम आदमी पार्टी के पंजाब के CM उम्मीदवार भगवंत मान 16 मार्च को शपथ लेंगे। उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह के लिए दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल को आमंत्रित किया है। वे दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के साथ 13 मार्च को अमृतसर में रोड शो भी करेंगे। इससे पहले आज पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार के बाद शुक्रवार को राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को अपना इस्तीफा सौंप दिया।
बता दें कि, पंजाब चुनावों में आम आदमी पार्टी के खाते में 92 सीटें आईं हैं। भगवंत मान धुरी सीट से 58 हजार से ज्यादा वोटों से जीते हैं। वहीं, इस सबके के बीच पंजाब कैबिनेट मंत्रियों की सोशल मीडिया में एक लिस्ट तेजी के साथ वायरल हो रही है। हालांकि इसे आम आदमी पार्टी ने फेक बताया है।
पढ़ें सोशल मीडिया में वायरल हो रही मंत्रियों की लिस्ट
मेरे लिए जिन्होंने गढ्ढे खोदे, वे खुद 10 फुट गहरे गढ्ढे में गिर गए











