पंजाब: मुख्यमंत्री की शपथ लेने से पहले भगवंत मान का बड़ा फैसला, इस IAS अफसर को बनाया अपना प्रिंसीपल सैक्रेटरी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 263 शब्द|📅 12 Mar 2022

bhagwant mann daily samvad

डेली संवाद, चंडीगढ़
Bhagwant Mann New CM: आम आदमी पार्टी की पंजाब विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद भगवंत मान ने आज राज्‍यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात की। उन्‍होंने पंजाब के राज्यपाल से मिलकर सभी विधायकों का समर्थन सौंपा और राज्‍य में अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया।

राज्‍यपाल ने उनका दावा स्वीकार कर लिया है। राज्‍यपाल ने उनको अगली सरकार बनाने का न्‍यौता दिया। उधर वरिष्‍ठ आइएएस अधिकारी वेणु प्रसाद भगवंत मान के प्रिंसिपल सेक्रेटरी होंंगे। 1991 बैच के आइएएस अफसर ए वेणुप्रसाद इस समय एडिश्नल चीफ सेक्रेटरी टैक्सेशन हैं। वह हुसन लाल का स्थान लेंगे। हुसन लाल की नई नियुक्ति के अभी आदेश नहीं आए है। ॉ

ए वेणु प्रसाद प्रिंसीपल सैक्रेटरी

भगवंत मान के सीएम के रूप में शपथ लेने के लिए 16 मार्च को 12.30 बजे खटकड़ कलां में समारोह होगा। भगवंंत मान ने कहा कि इस समारोह में पंजाब के सभी लोगों को निमंत्रण है। इस मौके पर हर पंजाबी ने शपथ लेनी है। सब कुछ पंजाब की तरक्की के लिए होगा और वह पंजाबी में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में आम के राष्‍ट्रीय कन्‍वीनर अरविंद केजरीवाल सहित कई नेता मौजूद रहेंगे।

राज्‍यपाल से मुलाकात के बार राजभवन के बाहर मीडिया कर्मियों से बातचीत में भगवंत मान ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में पूरे पंंजाब से लोग पहुंंचेंगे। वे शहीद भगत सिंह को भी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उन्‍होंने कहा कि अम अच्‍छी कैबिनेट गठित करने के साथ ऐतिहासिक फैसले करेंगे, जो पहले कभी नहीं हुए हैं। इसलिए आपलोग थोड़ा इंतजार कीजिये।

भगवंत मान गवर्नर से मिले, सरकार बनाने का पेश किया दावा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *