पंजाब को 5 जोनों में बांटेगी AAP सरकार, दिल्ली के पांच मंत्री बनाए जा सकते हैं प्रभारी, सूबे के मंत्रियों और विधायकों को करेंगे गाइड

Daily Samvad
2 Min Read

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब में भी दिल्ली वाला फार्मूला अपना सकती है। आप से जुड़े नेता बता रहे हैं कि पंजाब को दिल्ली सरकार के पांच वरिष्ठ मंत्रियों के हवाले किया जा सकता है। दिल्ली के ये पांच मंत्री पंजाब सरकार की एडवाइजर की भूमिका में होंगे। इसके लिए पंजाब को पांच जोनों में बांटने की तैयारी है।

पंजाब को पांच जोनों में बांटकर दिल्ली सरकार के पांच मंत्रियों को अलग-अलग जोन का प्रभारी बनाया जाएगा। कहा जा रहा है कि दिल्ली सरकार के ये मंत्री पंजाब के मंत्रियों के गाइड के रूप में काम करेंगे। जिससे AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सीधे तौर पर पंजाब को अपनी पकड़ में रखेंगे।

पंजाब में दिल्ली जैसी सुविधा

आम आदमी पार्टी चुनाव में दावा करती रही है कि दिल्ली सरकार लोगों के लिए काम कर रही है। पंजाब में दिल्ली की तरह ही लोगों को हर सुविधा उनके घर में मिलेगी। पंजाब में सरकार चलाना आम आदमी पार्टी के लिए बड़ी चुनौती होगी। दरअसल आम आदमी पार्टी अब अन्य राज्यों में भी पांव पसारने की तैयारी में है। ऐसे में पंजाब में बेतरीन गवर्नेंस देकर अन्य राज्यों के लिए मिसाल बनाना चाहेगी।

पुलिस थाने के बाहर होती रही लड़ाई, थाने में दुबकी रही पुलिस

https://www.youtube.com/watch?v=8SKZSQF4efA&t=23s




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *