अरविंद केजरीवाल पहुंचे अमृतसर, भगवंत मान ने किया वेलकम, रोड शो से पहले केजरीवाल ने मान को दिए ‘मंत्र’

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 283 शब्द|📅 13 Mar 2022

अरविंद केजरीवाल पहुंचे अमृतसर, भगवंत मान ने किया वेलकम, रोड शो से पहले केजरीवाल ने मान को दिए 'मंत्र'

रमेश शुक्ला सफर
डेली संवाद, अमृतसर
प्रचंड बहुमत के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमृतसर में रोड शो कर रहे हैं। रोड शो के लिए आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पहुंच गए हैं। उनके साथ दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी मौजूद हैं।

एयरपोर्ट पहुंचने पर केजरीवाल का भगवंत मान, राघव चड्ढा, मेयर करमजीत सिंह रिंटू, सुनाम के नवनिर्वाचित विधायक अमन अरोड़ा ने किया। इससे पूर्व मान ने कहा कि हम गुरु साहिब का आशीर्वाद लेने जा रहे हैं, वहां हमारे पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी भी पहुंचेंगे।

पंजाब के लोगों ने हमें बहुत प्यार और बड़ी जिम्मेदारी दी

संगरूर से अमृतसर के लिए रवाना होने के दौरान भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के लोगों ने हमें बहुत प्यार और इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्होंने मुझ पर और पार्टी पर जो यकीन किया है हम उसे पूरा करेंगे। अमृतसर में भगवंत  मान व केजरीवाल श्री दरबार साहिब, श्री दुर्ग्याणा तीर्थ और श्री रामतीर्थ में माथा टेकेंगे।

इसके बाद जलियांवाला बाग में भी जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। विधायकों के साथ लोगों का आभार जताने के लिए धन्यवाद यात्रा निकाली जाएगी। अंत में दशहरा ग्राउंड में रैली होगी। आपको बता दें कि चुनाव अभियान की शुरुआत आम आदम पार्टी ने अमृतसर में तिरंगा यात्रा से की थी। पंजाब के नए बनने वाले मुख्यमंत्री भगवंत मान के स्वागत में शहर को सजा दिया गया है। एयरपोर्ट रोड से दरबार साहिब तक जाने वाली सभी रूटों पर पड़े गड्ढों को भरने के लिए पैच वर्क किया गया है।

पुलिस थाने के बाहर होती रही लड़ाई, थाने में दुबकी रही पुलिस

https://youtu.be/8SKZSQF4efA

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *