CM योगी के साथ होंगे 3 डिप्टी सीएम, 4 दर्जन मंत्री, यूपी सरकार में किसे मिलेगी जगह, यहां पढ़ें लिस्ट

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 379 शब्द|📅 14 Mar 2022

Yogi-aditya-nath

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद अब योगी मंत्रिमंडल के मंत्रियों के नामों की चर्चा तेज हो गई है। योगी कैबिनेट में शामिल होने वाले संभावित नाम सामने आए हैं। इस बार यूपी में 3 डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं। करीब 4 दर्जन मंत्रियों (कैबिनेट, स्वतंत्र दर्जा प्राप्त और राज्यमंत्री) को शपथ दिलाई जा सकती है।

इतना ही नहीं, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का कद बढ़ेगा और सुरेश खन्ना विधानसभा अध्यक्ष बनाए जा सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, मंत्रिमंडल का गठन 2024 को ध्यान में रखकर किया जाएगा। महिला, दलित और ओबीसी चेहरों पर जोर होगा। इसके अलावा साफ सुथरी छवि को भी ध्यान में रखा जाएगा।

संभावित नामों की लिस्ट में केशव प्रसाद मौर्य का नाम भी शामिल है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य यूपी चुनाव 2022 में सिराथू सीट से हार गए हैं, बावजूद इसके उनको अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। हालांकि, यह लिस्ट संभावित है जिसकी जानकारी सूत्रों से मिली है, अभी आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।

योगी कैबिनेट के संभावित नाम

  • केशव प्रसाद मौर्य
  • दिनेश शर्मा
  • स्वतंत्र देव सिंह
  • ब्रजेश पाठक
  • जय प्रताप सिंह – ठाकुर
  • गोपाल टंडन
  • सिद्धार्थ नाथ सिंह
  • श्रीकांत शर्मा
  • सूर्यप्रताप शाही
  • बिपिन वर्मा – लोधी
  • संदीप सिंह लोधी
  • धर्मपाल लोधी
  • भूपेंद्र चौधरी- जाट
  • असीम अरुण – जाटव
  • राजेश्वर सिंह – ठाकुर
  • रमापति शास्त्री – दलित
  • सतीश महाना
  • आशीष पटेल (Apna Dal)
  • संजय निषाद (Nishad party)
  • मोहसिन रज़ा

संभावित नए चेहरे

  • तेजपाल नागर
  • वीरेंद्र सिंह
  • लक्ष्मी नारायण/ राजेश चौधरी/ योगेश धामा- जाट कोटे से
  • बेबी रानी मौर्य
  • असीम अरुण
  • जीएस धर्मेश
  • अजित पाल त्यागी
  • दयाशंकर सिंह
  • कुंवर ब्रजेश सिंह
  • अदिति सिंह
  • अंजुला कोरी
  • सुरेश पासी
  • प्रतिभा शुक्ला
  • कुंवर ब्रजेश सिंह
  • राजीव सिंह – ठाकुर
  • अमित अग्रवाल- मेरठ कैंट
  • संजय शर्मा बुलंदशहर
  • रविन्द्र जायसवाल
  • दिनेश खटीक- दलित

क्या रहे यूपी चुनाव के नतीजे

यूपी चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी ने 273 सीटें हासिल कीं. वहीं समाजवादी पार्टी के गठबंधन ने 125 सीटों पर विजय प्राप्त की. मायावती की बहुजन समाज पार्टी सिर्फ एक सीट हासिल कर सकी. इसके अलावा कांग्रेस को 2 सीट मिली हैं. दो ही सीटें अन्य के खाते में आई हैं. बता दें कि यूपी में सात चरणों में विधानसभा चुनाव हुए थे. 10 मार्च को चुनाव के नतीजे आए थे।

जालंधर के NHS हॉस्पिटल पर बड़ा आरोप, देखें

https://youtu.be/hPkc30kHmeE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *