जालंधर के कई इलाके में सरेआम चलता है देह व्यापार का धंधा, सूर्या एंक्लेव, माडल टाउन, अर्बन स्टेट के स्पा सैंटरों में होता है गंदा काम, अजीत नगर में देह व्यापार के धंधे को लेकर बवाल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 429 शब्द|📅 14 Mar 2022

 

sex girl

रजनीश शुक्ला
डेली संवाद, जालंधर
जालंधर से बड़ी खबर है। यहां रामा मंडी के साथ लगते अजीत नगर में उस समय हंगामा हो गया जब लोगों ने देह व्यापार के आरोप में एक घर में घुसे युवक युवतियां दबोच लिए। उनका आरोप था कि वहां पर रहने वाले व्यक्ति ने घर को गेस्ट हाउस बनाया हुआ है, जहां पर आए दिन युवक-युवतियों आते हैं। उनका आरोप था कि वहां पर देह व्यापार का काम करवाया जाता है।

इस दौरान मोहल्ले वालों ने वहां पर प्रदर्शन भी किया। हंगामे की सूचना लोगों ने पुलिस को दी गई लेकिन कई घंटे तक पुलिस के न पहुंचने से मोहल्ले वालों में रोष व्याप्त हो गया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो मोहल्ले वालों के चंगुल से युवक-युवतियों को लेकर थाने चले गए। बाद दोपहर तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी।

गेस्ट हाउस में लगातार संदिग्ध लड़के-लड़कियों का आना-जाना

अजीत नगर के लोगों का आरोप था कि इस गेस्ट हाउस में लगातार संदिग्ध लड़के-लड़कियों का आना-जाना लगा रहता है। इस कारण मोहल्ले का माहौल खराब हो रहा है। स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। मामले को लेकर कई बार पुलिस से कार्रवाई करने की गुहार लगाई गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। थक-हार कर उन्होंने खुद इसका पर्दाफाश करने का बीड़ा उठाया।

उन्होंने कहा कि घर में घुसने के बाद लड़के-लड़कियां काबू करने के बाद भी सूचना देने पर काफी देर बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इससे लोग भड़क गए और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने कहा कि मोहल्ले में इस प्रकार की गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

पुलिस ने युवक-युवतियों के घरवालों को थाने बुलाया

दूसरी ओर पुलिस की कहना है कि अभी सभी लड़के-लड़कियों से आरोपों को लेकर पूछताछ की जा रही है। उनके घरवालों को भी थाने बुलाया गया है। दूसरी ओर गेस्ट हाउस चलाने वाले मैनेजर और उसके मालिक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने कहा कि मामले में जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि जालंधर में पहले भी कुछ मोहल्लों में लोग अपनी तरफ से कथित देह व्यापार अड्डों का पर्दाफाश कर चुके हैं।

शहर के कई इलाके में मसाज सैंटर और स्पा सैंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा तेजी के साथ हो रहा है। इसमें माडल टाउन, अर्बन एस्टेट, गढ़ा रोड पिम्स के सामने, बस स्टैंड के आसपास, रामामंडी, सूर्या एंक्लेव समेत शहर के कई इलाकों में खुल स्पा सैंटरों में सरेआम जिस्म फरोशी का धंधा किया जाता है, लेकिन पुलिस दलाली के पैसे खाकर शांत है।

जालंधर के NHS हॉस्पिटल पर बड़ा आरोप, देखेंट

https://youtu.be/hPkc30kHmeE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *