कमिश्नर साहब! मकसूदां सब्जी मंडी के पीछे अवैध कालोनी पर किसकी मेहरबानी है? क्या इन “मेहरबानियों” पर गौर फरमाएंगे AAP के नए MLA

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 542 शब्द|📅 15 Mar 2022

कमिश्नर साहब! मकसूदां सब्जी मंडी के पीछे अवैध कालोनी पर किसकी मेहरबानी है? क्या इन "मेहरबानियों" पर गौर फरमाएंगे AAP के नए MLA

डेली संवाद, जालंधर
विधानसभा चुनाव खत्म हो गया। आम आदमी पार्टी की सरकार बन गई। भगवंत मान कल नए मुख्यमंत्री के पद की शपथ में लेने जा रहे हैं। जालंधर शहर में सैंट्रल हलके से रमन अरोड़ा और वेस्ट हलके से शीतल अंगुराल विधायक चुने गए हैं। बावजूद इसके नगर निगम के अफसरों में करप्शन को लेकर कोई डर नहीं है। पहले जैसे ही अवैध कालोनियों और निर्माण करवा रहे हैं।

एक ऐसा ही मामला मकसूदां सब्जी मंडी के बिल्कुल पीछे पड़े खेत में काटी जा रही अवैध कालोनी का आया है। ये इलाका वैसे तो नार्थ हलके में है, जहां से दोबारा बावा हैनरी विधायक बने हैं। लेकिन हैनरी के हलके में 100 से ज्यादा अवैध कालोनियां पनप गई हैं। इसी अवैध कालोनी में मकसूदां सब्जी मंडी के बिल्कुल पीछे खाली पड़े खेत का भी जुड़ गया है।

मकसूदां सब्जी मंडी के बिल्कुल पीछे खाली खेत में अवैध कालोनी काटी गई है। यहां रोड बनाई गई। मोहल्ले के लोगों ने इसकी शिकायत भी की है, लेकिन इंस्पैक्टर, एटीपी, एमटीपी, एसटीपी और कमिश्नर इन शिकायतों पर गौर नहीं कर रहे हैं। जिससे ये अवैध कालोनी विकसित हो रही है।

कमिश्नर साहब! मकसूदां सब्जी मंडी के पीछे अवैध कालोनी पर किसकी मेहरबानी है? क्या इन "मेहरबानियों" पर गौर फरमाएंगे AAP के नए MLA

नार्थ हलके में ही पड़ते सलेमपुर मुसलामाना रोड और गांव के आस-पास कई अैध कालोनियां विकसित हुई हैं। इसमें इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की इंदिरापुरम स्कीम वाले फ्लैट् के साथ एक नहीं, तीन अवैध कालोनियां काटी गई। इसकी शिकायत लोकपाल तक पहुंच गई है, लेकिन कमिश्नर और इनके अफसर इन अवैध कालोनियों पर मेहरबान हैं।

वेरका मिल्क प्लांट के पीछे 150 दुकानें अवैध

अब बात करते हैं वेरका मिल्क प्लांट के पास वाले क्षेत्र की। वेरका मिल्क प्लांट सहित शुरू हो जाओ तो इसके अंतिम छोर तक तीन चार कॉलोनियां पड़ती है जिसमें गुरु रामदास नगर एक्सटेंशन, अमन विहार, अशोक विहार, बाबा मोहन दास नगर इसकी मेन सड़क पर तो दुकानों का काम दिन-रात शुरू हो चुका है।

 

परंतु बाबा मोहन दास स्कूल के सामने आ गए चार पांच दुकानें और पीछे कमर्शियल लैंड की कालोनी काटी गई है और इसी के सामने आधा दर्जन से ज्यादा दुकान में और पीछे इसके कमर्शियल कॉलोनी का काम दिन रात चल रहा है। इसी के अंतिम छोर से तूर एनक्लेव की हो जाते हैं तो जहां क्वाटर बने हुए थे। आधा दर्जन के लगभग वहां भी शटर लगाकर दुकानें बना दी गई है।

कमिश्नर साहब! मकसूदां सब्जी मंडी के पीछे अवैध कालोनी पर किसकी मेहरबानी है? क्या इन "मेहरबानियों" पर गौर फरमाएंगे AAP के नए MLA

निगम को लाखों का कौन लगा रहा है चूना

इससे पहले एक सीमेंट वाले की तरफ से भी आधा दर्जन दुकानें बनाकर 20 से 25 लाख की सेल की जा रही है। यही नहीं तूर एनक्लेव की कॉलोनी है उसकी आधा दर्जन दुकानों का काम लगभग 1 साल से बंद था उनके द्वारा भी शटर लगा दिए गए हैं इसके बाद बाठ प्रॉपर्टी डीलर के साथ आधा दर्जन दुकानें और पीछे कोठियों का काम धड़ल्ले से बनाई जा रहा है।

कमिश्नर साहब! मकसूदां सब्जी मंडी के पीछे अवैध कालोनी पर किसकी मेहरबानी है? क्या इन "मेहरबानियों" पर गौर फरमाएंगे AAP के नए MLA

इसी रास्ते से जिंदा पिंड की ओर जाए तो वहां पर अवैध कॉलोनी में कोठियों के साथ 4 दुकाने बन रही हैं और इसके साथ 30 के लगभग दुकानों का काम शुरू किया जा रहा है। पुरानी सरकार के दबदबे से यह सारे काम शुरू हुए हैं परंतु यहां के निवासियों का यही कहना है अब नई सरकार आई है ऐसे ही काम चलता रहा तो यह पार्टी भी उनके रंग में रंग जाएगी।

जालंधर के NHS हॉस्पिटल पर बड़ा आरोप, देखें

https://youtu.be/hPkc30kHmeE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *