डेली संवाद, जालंधर
पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद अधिकारियों ने भी अपना रवैया बदलना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के ईओ परमिंदर सिंह गिल ने जालंधर ट्रस्ट में कई सालों से नौकरी कर रहे सीनियर सहायक अजय मल्होत्रा के सभी अधिकार छीन लिए।
इसके साथ ही कॉन्ट्रैक्ट बेस पर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में काम कर रहे करीब 10 मुलाजिमों की छुट्टी कर दी है। यह वह मुलाजिम है जो एजेंसी के माध्यम से इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में काम कर रहे थे। हालांकि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में मैन पावर की बहुत कमी है। बावजूद इसके ईओ ने यह फैसला ले लिया। जिससे अब लोगों के कामकाज प्रभावित होंगे।
जानकार बताते हैं कि ट्रस्ट में करीब 70 मुलाजिमों की जरूरत है अभी तक 40 पक्के मुलाजिम काम कर रहे हैं जबकि 10 के करीब कच्चे मुलाजिम थे जिनको आज इंप्रूवमेंट ट्रस्ट से हटा दिया है। इनके हटने के बाद इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का कामकाज खासा प्रभावित होगा। क्योंकि ट्रस्ट में मैन पावर की कमी चल रही है।