⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 132 शब्द|📅 18 Mar 2022
डेली संवाद, जालंधर
जालंधर में आज भाजपा नेता के गनमैन ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। गंभीर अवस्था में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक है।
जानकारी के मुताबिक जालंधर वेस्ट से विधायक के चुनाव लड़ने वाले भाजपा के उम्मीदवार महिंद्र भगत के पिता पूर्व मंत्री चुनीलाल भगत के गनमैन ने खुद को गोली मार ली है। गोली मारने के बाद गंभीर हालत में फ़र्श पर गिरे उनके गनमैन को निजी अस्पताल भर्ती करवाया गया है।
जहां उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है। बताया जा रहा है गनमैन ने खुद को गोली पारिवारिक विवाद के कारण मारी है। फ़िलहाल घायल अवस्था में उसे निजी अस्पताल भर्ती करवाया गया है जहां हालत नाज़ुक होने के कारण स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है।









