Happy Holi: होली के रंगों से अपनी स्किन, बालों को ऐसे रखें सुरक्षित, पढ़ें

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 609 शब्द|📅 18 Mar 2022

Happy Holi: होली के रंगों से अपनी स्किन, बालों को ऐसे रखें सुरक्षित, पढ़ें

Happy Holi 2022: पुराने समय में होली का रंग तैयार करने के लिए वेजिटेबल डाई या प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल किया जाता था. इस तरह से तैयार किए गए रंग सुरक्षित होते थे. लेकिन आजकल मार्केट में तरह-तरह के रंग और गुलाल आते हैं, जिन्हें प्राकृतिक रंगों की बजाय अलग-अलग तरहके के केमिकल जैसे लीड और माइका आदि से तैयार किया जाता है।

इन केमिकल वाले रंगों की वजह से होली पर रंग खेलने से स्किन का एसिड-एल्कलाइन बैलेंस पूरी तरह से बिगड़ जाता है, जिस कारण स्किन में एलर्जी, चकत्ते, स्किन सेंसटिविटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे कैमिकलाइज रंग आपकी त्वचा में रूखापन, स्किन पैचेज या खुरदुरे लाल धब्बे जैसी समस्याओं को जन्म दे सकते हैं।

कैमिकल वाले रंगों से होता है नुकसान

ज्यादातर होली घर के बाहर खेली जाती है. ऐसे में आमतौर पर लोग धूप के संपर्क में ज्यादा रहते हैं, जिस कारण सनटैन, सनबर्न और ड्राईनेस जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं. होली के दौरान सूखे रंग आपके बालों और स्कैल्प को बहुत ही ज्यादा प्रभावित कर सकते हैं, ऐसे रंग आपके स्कैल्प में जमा हो जाते हैं, जिससे सिर में खुजली और ड्राइनेस होने लगती है. ऐसे में होली के मौके पर आप ब्यूटी और वेलनेस एक्सपर्ट शहनाज हुसैन के इन टिप्स को अपना कर अपने स्किन और बालों को डैमेज होने से बचा सकते हैं।

skin care tips for holi

  • होली खेलने से पहले त्वचा की सुरक्षा के लिए लगभग 20 मिनट पहले आपको सनस्क्रीन और माइश्चराइजर लगाना चाहिए, जिससे आपकी स्किन को बाहर निकलने पर सन प्रोटेक्शन मिले.
  • धूल और धूप के कारण आपके बाल भी बुरी तरह से डैमेज हो जाते हैं. ऐसे में आप अपने बालों पर हेयर सीरम या सनस्क्रीन युक्त हेयर क्रीम लगाएं.
  • नीम त्वचा और बाल दोनों की देखभाल के लिए एक अच्छा इनग्रेडिएंट है, जो हर जगह पर आसानी से मिल जाता है. इसलिए आप होली के बाल स्किन और बालों को धोने के लिए नीम के पत्ते का अर्क का इस्तेमाल कर सकती हैं.
  • नीम के पत्तों से स्किन पर आए रैशेज और फोड़े-फुंसियां भी ठीक हो सकती हैं. ऐसा करने के लिए सबसे पहले पानी को अच्छी तरह से उबाल लें और उसमें नीम की पत्तियां डाल दें. जब नीम की पत्तियां उबल जाएं तो उन्हें किसी बर्तन की मदद से रात तक के लिए ढककर रख दें. अगले दिन पानी को छान लें और स्किन और बालों को धुलने के लिए इसका इस्तेमाल करें.
  • होली के रंग-अबीर से यदि आपको एलर्जी हो खुजली हो तो नीम का तेल आपको खुजली से राहत देता है और बालों बालों को हेल्दी बनाता है.
  • धूप में होली खेलने के दौरान स्किन पर आए टैनिंग को दूर करने के लिए हल्दी का इस्तेमाल करें. हल्दी इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले दही लें, फिर उसमें शहद और हल्दी मिलाएं. होली के कुछ दिनों बात तक रोजाना इस मिश्रण को अपने चेहरे, गर्दन और बाहों पर लगाएं.

20 मिनट बाद इस पैक को धो थें

  • अप्लाई करने के 20 मिनट बाद इस पैक को धो थें. हल्दी से बना यह मिश्रण आपकी त्वचा को कोमल, मुलायम और चमकदार बनाने का काम करता है.
  • तिल को दरदरा पीसकर रात भर पानी में भिगो दें. अगल दिन, इसे छान ले और इस मिश्रण को अपने चेहरे, गर्दन और बाहों को धोने के लिए इस्तेमाल करें. यह आपकी स्किन के सनबर्न को रिड्यूस करने में मदद करता है.
  • होली के बाद एलोवेरा जेल आपकी स्किन को तेजी से रिपेयर करने का काम करता है. बता दें कि इसमें जिंक पाया जाता है, जो सूजन और जलन दोनों को शांत करने में हेल्पफुल होता है. एलोवेरा जेल को आप अपने चेहरे और बाहों पर लगाकर 20 मिनट बाद धो सकती हैं.
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *