जालंधर में AAP की पुलिस पर सख्ती, MLA बोले- ‘चिट्टा बेचने वाले को अगर मैं भी छोड़ने के लिए बोलूं, तो बिल्कुल मत छोड़ना, मेरे खिलाफ CM को शिकायत भेज देना’

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 238 शब्द|📅 18 Mar 2022

जालंधर में AAP की पुलिस पर सख्ती, MLA बोले- 'चिट्टा बेचने वाले को अगर मैं भी छोड़ने के लिए बोलूं, तो बिल्कुल मत छोड़ना, मेरे खिलाफ CM को शिकायत भेज देना'

डेली संवाद, जालंधर
आम आदमी पार्टी के जालंधर सैंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा और जालंधर वेस्ट हलके के विधायक शीतल अंगुराल ने आज पुलिस अफसरों के साथ मीटिंग करते हुए कहा कि जालंधर में ‘मैं चिट्टा नहीं बिकने दूंगा’। दोनों विधायकों ने कहा कि चिट्टा बेचने वाले को अगर मैं भी छोड़ने के लिए बोलूं, तो बिल्कुल मत छोड़ना, मेरे खिलाफ मुख्यमंत्री को शिकायत भेज देना।

जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि सैंट्रल हलके में शराब माफिया शराब को घर घर पहुंचा रहा है। शराब माफिया है, नशा बिक रहा है, ट्रैफिक समस्या है। इस सबको तत्काल रोकना है। उन्होंने कहा कि मेरे हलके में किसी भी पुलिस मुलाजिमों की कोई वीडियो मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास पहुंच गई तो हमारे साथ साथ पूरे पुलिस महकमे की बदनामी होगी।

जालंधर वेस्ट हलके के विधायक शीतल अंगुराल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान पूरे पंजाब से नशा खत्म करने के लिए बड़े पैमाने पर एक्शन करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि जालंधर से चिट्टा खत्म करना, नशा माफिया को खत्म करना है, भू-माफिया को खत्म करना है।

शीतल अंगुराल ने कहा कि जो लोग नशे की गिरफ्त में है, उन्हें एक महीने का समय दो, जिससे उसकी दवाई शुरू हो सके। जिससे वह नशे की गिरफ्त से बच सके। अगर इसके बाद भी वह नशा नहीं छोड़ता तो उसके खिलाफ सख्त कर्रवाई की जाए। (पूरी वीडियो LIVE देखने के लिए क्लिक करें – https://www.facebook.com/dailysamvad)

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *