एयरपोर्ट पर IPS अफसर के बैग की हुई जांच, बैग खुलते ही दंग रह गए अफसर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 302 शब्द|📅 18 Mar 2022

एयरपोर्ट पर IPS अफसर के बैग की हुई जांच, बैग खुलते ही दंग रह गए अफसर

जयपुर। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले आईपीएस अधिकारी (IPS Officer) अरुण बोथरा (Arun Bothra) के एक ट्वीट ने सोशल मीडिया पर आग ही लगा दी. दरअसल, उन्होंने हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर शेयर की थी, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘जयपुर एयरपोर्ट के सिक्योरिटी स्टाफ ने मुझ से मेरा हैंडबैग खोलने को कहा।’

बता दें कि बैग में जो निकला उसे देखने के बाद सिविल सर्वेंट्स के बीच ही नहीं, बल्कि आम आदमियों के बीच भी वे चर्चा का विषय बन गए हैं। सोशल मीडिया पर आईपीएस अधिकारी अरुण बोथरा का एक ट्वीट खूब सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल, ओडिशा कैडर के आईपीएस अधिकारी अरुण बोथरा ने अपने ट्वीट में एक मटर की तस्वीर शेयर की है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।

उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, ‘जयपुर एयरपोर्ट के सिक्योरिटी स्टाफ ने मुझ से मेरा हैंडबैग खोलने को कहा।’ बता दें कि जब बैग खोला गया तो उसमें से मटर निकली, जिसे देख सभी दंग रह गए। IPS अधिकारी ने कहा कि यह ताजा मटर 40 रुपए प्रति किलो पर खरीदा गया है।

कुछ लोग अपना दर्द बयां कर रहे हैं

वायरल इस तस्वीर पर कुछ लोग अपना दर्द बयां कर रहे हैं, तो कईयों ने मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘ये तो मटर की स्मगलिंग है।’ वायरल इस ट्वीट पर अब तक 48 हजार से अधिक लाइक्स, 2 हजार से ज्यादा रीट्वीट्स और सैकड़ों कमेंट्स आ चुके हैं। यह सिलसिला अभी भी जारी है। लगातार लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

इस पोस्ट पर आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने फ्लाइट में सब्जियां ले जाने का अपना अनुभव साझा किया. उन्होंने लिखा, ‘जब में पिछली बार घर से लौट रहा था, तो मुझे एयरपोर्ट पर इंडिगो वालों को ‘लौकी’ और ‘बैगन’ के लिए 2 हजार रुपये देने पड़े थे।’

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *