⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 151 शब्द|📅 20 Mar 2022
चंडीगढ़। पंजाब में नई सरकार का प्रारूप तय हो गया है। सीएम पद पर भगवंत मान द्वारा शपथ लेने के बाद अब मंत्रिमंडल भी गठित हो गया है। राज्य में सीएम सहित 18 सदस्य मंत्रिमंडल में हो सकते हैं, लेकिन मान ने मंत्रिमंडल छोटा रखा है। मंत्रिमंडल में 10 विधायक शामिल किए गए हैं।
आज रविवार को आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल विधायकों से वर्चुअल संवाद करेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि आज मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो जाएगा। गत दिवस राजभवन के नए आडिटोरियम में शपथ लेने वाले कैबिनेट मंत्रियों में सबसे पहले दिड़बा के विधायक हरपाल सिंह चीमा ने शपथ ली। चीमा पूर्व के कांग्रेस सरकार में नेता प्रतिपक्ष रहे हैं।
इन मंत्रियों को बंटेगा विभाग
- हरपाल सिंह चीमा
- डा. बलजीत कौर
- हरभजन सिंह ईटीओ
- डा. विजय सिंगला
- लाल चंद
- गुरमीत सिंह मीत हेयर
- कुलदीप सिंह धालीवाल
- लालजीत सिंह भुल्लर
- ब्रह्म शंकर जिंपा
- हरजोत सिंह बैंस









