उत्तराखंड: विधायक दल की बैठक टली, पुष्कर धामी और कौशिक अचानक बुलाए गए दिल्ली, पढ़ें कौन बनेगा CM

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 367 शब्द|📅 20 Mar 2022

उत्तराखंड: विधायक दल की बैठक टली, पुष्कर धामी और कौशिक अचानक बुलाए गए दिल्ली, पढ़ें कौन बनेगा CM

देहरादून। मुख्यमंत्री के नाम को लेकर बने सस्पेंस के बीच कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक अचानक दिल्ली कूच कर गए। सियासी हलकों में चर्चा रही कि उन्हें केंद्रीय नेतृत्व ने बुलाया है। दिल्ली में पार्टी की कोर ग्रुप की बैठक में दोनों नेताओं के शामिल होने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में दोनों नेताओं से मुख्यमंत्री के चेहरे और मंत्रिमंडल के गठन को लेकर चर्चा हो सकती है।

इधर, भाजपा नई सरकार के शपथग्रहण की तैयारी में जुट गई है। लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कुहासा नहीं छंट सका है। सीएम पद के लिए हो रही कश्मकश के बीच पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी दिल्ली पहुंचे। उनकी वहां राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मुलाकात की चर्चा है। त्रिवेंद्र की इस मुलाकात के सियासी मायने टटोले जा रहे हैं। त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि उनकी राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात हुई है, उन्होंने होली की शुभकामनाएं दी हैं। राजनीतिक मसलों पर भी चर्चा हुई है।

शपथग्रहण समारोह की तैयारी

वहीं, केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर पार्टी शपथग्रहण समारोह की तैयारी में जुट गई है। आयोजन स्थल और उसमें बुलाये जाने वाले अतिथियों के नामों पर भी रायशुमारी हो गई है। लेकिन अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि भाजपा उत्तराखंड राज्य की बागडोर किसके हाथों में सौंपने जा रही है। पहले पार्टी की ओर से यह संकेत दिए गए थे कि विधायक मंडल दल की बैठक रविवार की शाम होगी। लेकिन अब पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने संकेत दिए कि यह बैठक सोमवार या मंगलवार को हो सकती है। यानी बैठक होने तक यह रहस्य बना रहेगा कि पार्टी किस नेता के शपथग्रहण की तैयारी कर रही है?

देर शाम कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी दिल्ली के लिए रवाना हो गए। हालांकि धामी कैंप से जुड़े सूत्रों ने इसकी पुष्टि नहीं की। राजनीतिक हलकों में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक के भी दोपहर बाद दिल्ली जाने की चर्चा गरमा गई। कौशिक को प्रदेश पार्टी कार्यालय में शपथग्रहण कार्यक्रम की तैयारी बैठक में हिस्सा लेना था। लेकिन वह इसमें शामिल नहीं हुए। सूत्रों का कहना है कि कौशिक अचानक दिल्ली के लिए निकल गए।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *