डेली संवाद, जालंधर
आम आदमी पार्टी ने अलग-अलग राज्यों में अपने प्रभारियों की लिस्ट जारी कर दी है। जालंधर के दीपक बाली को हिमाचल प्रदेश का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
दीपक बाली ने पंजाब में आम आदमी पार्टी के लिए कई जिम्मेदारियां संभाली हैं। इसके चलते अब उन्हें पंजाब के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। दीपक बाली, निदेशक, प्लाज्मा रिकॉर्ड्स, वर्तमान में कला, सांस्कृतिक भाषा विभाग, दिल्ली के सलाहकार के रूप में काम कर रहे हैं।
दीपक बाली पंजाब में जागृति मंच से जुड़े हुए हैं और साथ ही पंजाब में खासकर जालंधर में उन्होंने पंजाबी मातृभाषा के लिए आवाज उठाई है। आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद से, दीपक बाली आप की सांस्कृतिक कला गतिविधियों में नियमित रूप से भाग लेते रहे हैं। इसी के चलते अब उन्हें हिमाचल प्रदेश के मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी मिल गई है।







