मिठाई की दुकान से लेकर संसद तक: 500 रुपए कर्ज लेकर मिठाई की दुकान शुरू करने वाले LPU के अशोक मित्तल आज हैं 850 करोड़ के मालिक, AAP ने बनाया इस ‘खास’ आदमी को राज्यसभा मैंबर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 345 शब्द|📅 22 Mar 2022

मिठाई की दुकान से लेकर संसद तक: 500 रुपए कर्ज लेकर मिठाई की दुकान शुरू करने वाले LPU के अशोक मित्तल आज हैं 850 करोड़ के मालिक, AAP ने बनाया इस 'खास' आदमी को राज्यसभा मैंबर

डेली संवाद, जालंधर
आम आदमी पार्टी (AAP) ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी LPU के फाउंडर अशोक मित्तल को राज्यसभा सदस्य के लिए चुना है। अशोक मित्तल पंजाब की लोकप्रिय लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के फाउंडर और चांसलर हैं।

LPU देश के बड़े विश्वविद्यालयों में आता है और ये यूनिवर्सिटी करीब 600 एकड़ में फैली हुई है। इस यूनिवर्सिटी में दुनिया के करीब 50 देशों के बच्चे पढते हैं। इससे ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि अशोक मित्तल शिक्षा क्षेत्र में कितना बड़ा और जाना-पहचाना नाम है।

ऑटो की डीलरशिप से लेकर संसद तक का सफर

1961 में अशोक मित्तल के पिता बलदेव राज मित्तल ने मिठाई की दुकान खोली थी और इस दुकान का नाम भी लवली स्वीट हाउस था। कहा जाता है कि अशोक के पिता ने 500 रुपये का कर्ज लेकर मिठाई की दुकान खोली थी। अशोक मित्तल के दो भाई भी हैं और बाद में दोनों भाई भी मिठाई के व्यापार से जुड़ गये। धीरे-धीरे मिठाई की दुकान काफी प्रसिद्ध हो गयी।

पढाई के दौरान अशोक भी अपने पिता के कारोबार में हाथ बंटाने लगे। 991 में अशोक मित्तल ने मिठाई के कारोबार से अलग ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में कदम रखा और उन्होंने बजाज कंपनी की डीलरशिप ले ली। कारोबार में फायदा हुआ और एक कदम आगे बढ़ते हुए अशोक ने 1996 में मारुती सुजुकी की डीलरशिप ले ली। धीरे-धीरे अशोक को कारोबार में सफलता मिलती रही।

2001 में अशोक ने शिक्षा के क्षेत्र में कदम रखा

2001 में अशोक ने शिक्षा के क्षेत्र में कदम रखा। 2001 में मित्तल ने पंजाब के फगवाड़ा में एक कॉलेज की स्थापना की और कॉलेज का नाम लवली प्रोफेशनल कॉलेज रखा। 2005 में अशोक मित्तल के लवली कॉलेज को यूनिवर्सिटी का दर्जा मिल गया और इसका नाम लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी हो गया।

LPU करीब 600 एकड़ में फैला हुआ है और दुनिया के 50 से अधिक देशों के बच्चे इसमें पढ़ते हैं। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी का सालाना टर्नओवर करीब 850 करोड़ रुपये है। अब अशोक मित्तल के जीवन में एक और अध्याय जुड़ने वाला है क्योंकि उनका सांसद बनना लगभग तय माना जा रहा है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *