जालंधर नगर निगम के पास नहीं है डीजल, सभी गाड़ियां वर्कशाप में खड़ी, आज नहीं हुई कूड़े की लिफ्टिंग, कई जगह गंदगी के ढेर लगे

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 197 शब्द|📅 22 Mar 2022

MCJ

रजनीश शुक्ला
डेली संवाद, जालंधर
आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद नगर निगम जालंधर के पैट्रोप पंप सूख गए हैं। जालंधर में नगर निगम का लंबा पिंड चौक स्थित पेट्रोल पंप एक बार फिर सूख गया है। इस वजह से नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों को डीजल की सप्लाई नहीं हो पाई है।

जानकारी के मुताबिक गाड़ियों में तेल न होने के कारण सभी गाड़ियों वर्कशाप में खड़ी हो गई हैं। हैरानी की बात तो यह है कि अफसरों की गाड़ियों के लिए डीजल मुहैया कराया गया, लेकिन कूड़ा लिफ्टिंग करने वाली गाड़ियों में डीजल नहीं डलवाया जा सका। जिससे शहर से कूड़ा उठाने का काम शुरू नहीं हो पाया। नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां अभी वर्कशॉप में ही खड़ी थी।

नगर निगम प्रशासन डीजल का इंतजाम कर रहा है और बताया जा रहा है कि वेरका मिल्क प्लांट के पास एक पेट्रोल पंप से गाड़ियों को डीजल उपलब्ध करवाया जाएगा। इससे पहले भी कई बार पेट्रोल पंप सूखने की वजह से शहर में कूड़ा उठाने का काम प्रभावित होता रहा है। गर्मियों में अगर बार-बार ऐसी स्थिति बनती है तो लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *