पंजाब: कांग्रेसी पार्षद समेत तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की FIR, जाने वजह

Daily Samvad
1 Min Read

congress

बठिंडा। बठिंडा में सिवियां रोड पर तीन किन्नरों ने मिलकर उनके एरिया में बधाई मांगने आए एक अन्य किन्नर से मारपीट की और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इसके बाद पीड़ित किन्नर सिविल अस्पताल में भर्ती हो गया। डाक्टरी रिपाेर्ट के आधार पर थाना थर्मल पुलिस ने अब कांग्रेसी पार्षद संतोष महंत समेत तीन किन्नरों को मामले में नामजद कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

फिलहाल आरोपितों की गिरफ्तारी होनी बाकी है। थर्मल पुलिस के पास काजल महंत निवासी गांव सिवियां ने शिकायत दी कि बीती चार मार्च वह अपने क्षेत्र में बधाई मांग रही थी। इस दौरान कांग्रेसी पार्षद संतोष महंत, नेहा महंत, फरजाना महंत निवासी संगुआना बस्ती उसके पास आए व आरोप लगाने लगे कि वह नियमों के विपरित जाकर उनके इलाके में बधाई मांग रही है।

इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद तीनों आरोपितों ने मिलकर काजल महंत के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
























728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *