PM मोदी से मिले CM भगवंत मान, पंजाब के लिए मांगा 1 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 244 शब्द|📅 24 Mar 2022

PM मोदी से मिले CM भगवंत मान, पंजाब के लिए मांगा 1 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज

नई दिल्ली : पंजाब के सीएम भगवंत मान ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी भगंवत मान से बेहद ही गर्मजोशी से मिले। भगवंत मान पीएम मोदी से अपनी चिरपरिचित पीली पगड़ी पहन कर पहुंचे। सीएम मान जब पीएम मोदी के पास पहुंचे तो पीएम ने आगे बढ़कर उनसे हाथ मिलाया।

पीएमओ की तरफ से दोनों नेताओं के मुलाकात की तस्वीर को ट्वीट किया गया। मुख्यमंत्री बनने के बाद भगवंत मान पहली बार दिल्ली पहुंचे हैं। भगवंत मान ने प्रधानमंत्री से पंजाब के लिए 1 लाख करोड़ रुपए का आर्थिक पैकेज की मांग की है। पंजाब सीएम भगवंत मान ने ऐलान किया था कि लोग भ्रष्टाचार की शिकायत सीधे उनके कर सकेंगे। अब शहीद दिवस के अवसर पर भगवंत मान ने अपना पर्सनल वॉट्सऐप नंबर 9501 200 200 जारी किया है।

फोटो, ऑडियो, वीडियो भेजकर भ्रष्टाचार की शिकायत

उन्होंने कहा कि इस नंबर पर लोग उन्हें फोटो, ऑडियो, वीडियो भेजकर भ्रष्टाचार की शिकायत कर सकते हैं। सीएम भगवंत मान एक दिन पहले बुधवार को शहीद भगत सिंह के गांव पहुंचे थे। उन्होंने यहां भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी थी।

इसके बाद उन्होंने ट्वीट में लिखा था कि शहीद दिवस के अवसर पर हम एक भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन शुरू कर रहे हैं। अगर कोई आपसे रिश्वत मांगता है, तो मुझे 9501 200 200 पर एक ऑडियो या वीडियो रिकॉर्डिंग भेजें। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

IDP, IBT – IELTS Institute पर ठगी का आरोप, देखें

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *