तहसील स्तर पर भ्रष्टाचार-मुक्त और सुविधाजनक पहुंच वाला शासन प्रदान करेंगे : ब्रम शंकर जिम्पा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 360 शब्द|📅 24 Mar 2022

तहसील स्तर पर भ्रष्टाचार-मुक्त और सुविधाजनक पहुंच वाला शासन प्रदान करेंगे : ब्रम शंकर जिम्पा

डेली संवाद, चंडीगढ़
ब्रम शंकर जिम्पा ने आज यहां पंजाब सिविल सचिवालय-1 में राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन, जल संसाधन और जल आपूर्ति और सेनिटेशन मंत्री के तौर पर पद संभाला। अलॉट किये विभागों का चार्ज संभालने के उपरांत श्री जिम्पा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ( आप) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है और अब राज्य में विकास के एक नये दौर की शुरुआत होगी।

उन्होंने कहा कि आम लोगों को तहसील स्तर पर भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी, ज़िम्मेदार, जवाबदेह और आसान पहुँच वाला प्रशासन देने के लिए भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ा जायेगा। भावी योजनाओं संबंधी जानकारी देते हुये कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उनका मुख्य मकसद सरकारी दफ़्तरों की कार्यकुशलता को बढ़ाना है जिससे आम नागरिकों तक ज़रूरी सेवाएं आसानी से पहुंचाई जा सकें।

राजस्व रिकार्ड का अनुवाद भी किया जायेगा

उन्होंने कहा, ‘‘राजस्व विभाग के तहसील स्तरीय दफ़्तरों में बढ़िया प्रशासन को यकीनी बनाया जायेगा और लोगों की सुविधा के लिए राजस्व रिकार्ड का अनुवाद भी किया जायेगा।’’ कैबिनेट मंत्री ने ’आप’ हाईकमान और पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत मान की तरफ से उनको कैबिनेट मंत्री के तौर पर लोगों की सेवा करने का मौका देने पर धन्यवाद किया।

उन्होंने भरोसा दिया कि वह लोगों की आशाओं को पूरा करने के लिए हर संभव यत्न करेंगे और राज्य के सर्वपक्षीय विकास के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने आगे कहा कि सभी विभागों के कामकाज और कार्यकुशलता में सुधार किया जायेगा जिससे आम लोगों को सरकारी दफ़्तरों में किसी किस्म की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

राज्य के कुदरती स्त्रोतों को बचाना होगा

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का मुख्य मंतव्य राज्य के कुदरती स्त्रोतों को बचाना होगा। उन्होंने आगे कहा कि भूजल के संरक्षण के लिए ठोस प्रयास किये जाएंगे और सरकार बारिश के पानी की संभाल के लिए बड़े स्तर पर प्रोजेक्टों को आगे लाएगी। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार जल आपूर्ति स्कीमों पर बिजली बिलों के बोझ को घटाने के लिए साधारण पावर पंपों को सौर ऊर्जा के साथ चलने वाले पंपों में तबदील करने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी।

IDP, IBT – IELTS Institute पर ठगी का आरोप, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *