IDP समेत 6 एजैंटों पर ठगी का आरोप, CM हैल्पलाइन नंबर पर VIDEO बनाकर भेजी शिकायत, DC से भी कंप्लेंट, FIR की मांग

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 324 शब्द|📅 24 Mar 2022

 

IDP समेत 6 एजैंटों पर ठगी का आरोप, CM हैल्पलाइन नंबर पर VIDEO बनाकर भेजी शिकायत, DC से भी कंप्लेंट, FIR की मांग

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद आम आदमी इंसाफ के लिए जाग गया है। जिससे जगह-जगह भ्रष्टाचारियों और ठगों के खिलाफ आम आदमी ने मोर्चा खोल दिया है। आज जालंधर में ट्रैवल एजेंटों की ठगी का शिकार हुए छात्रों ने डीसी दफ्तर के बाहर धरना दिया।

डीसी दफ्तर के बाहर धरना दे रहे छात्रों और उनके अभिभावकों ने कहा कि विद्यार्थियों को इंसाफ दिलाया जाए। ट्रेवल एजेंटों ने विद्यार्थियों से विदेशों से कालेज में पढ़ाई के लिए लाखों रुपए ले लिए और ऐसे कालेजों में एडमिशन करवाया जो विदेशों में चल ही नहीं रहे थे। जब विद्यार्थी वहां पढ़ाई करने पहुंचे तो पता चला कि कालेज बंद हो चुके हैं या दिवालिया हो चुके हैं।

फीस के नाम पर लाखों रुपए की ठगी

छात्रों ने बताया कि बंद कालेज के नाम पर जालंधर ट्रैवल एजैंटों ने फीस के नाम पर लाखों रुपए की ठगी की है। बाद वह वापस आ गए। नियमानुसार इन कालेजों से 45 दिन के अंदर यहां पर जमा की गई फीस वापस करनी होती है लेकिन वह फीस भी वापस नहीं की जा रही है।

इसी को लेकर विद्यार्थी अभिभावकों के साथ धरना दे रहे हैं। वहीं संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से इस धरने की अगुआई की जा रही है। भारतीय किसान यूनियन के प्रेस सचिव गुरप्रीत सिंह ने बताया कि कार्रवाई नहीं हुई तो विद्यार्थियों के लाखों रुपए डूब जाएंगे।

IDP के खिलाफ देंगे धरना

उन्होंने कहा कि जालंधर की IDP, ग्लोबल इंस्टीट्यूट समेत कई ट्रेवल एजैंटों ने उनके साथ ठगी की है। धरना कर रहे लोगों ने कहा है कि सात दिनों के अंदर इन ठग ट्रैवल एजैंटों के खिलाफ अगर कोई कार्ऱवाई न हुई तो डीसी दफ्तर के साथ साथ इनके दफ्तरों के आगे पक्का धरना दिया जाएगा। इस संबंध में IDP और ग्लोबल इंस्टीट्यूट का पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने अपना पक्ष रखने से इंकार कर दिया।

IDP पर ठगी का आरोप, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *