पंजाब में गेहूं की पुनः बिक्री पर पाबंदी, खाद्य एवं सिविल सप्लाई मंत्री लाल चंद कटारूचक्क का बड़ा फैसला, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 324 शब्द|📅 25 Mar 2022

पंजाब में गेहूं की पुनः बिक्री पर पाबंदी, खाद्य एवं सिविल सप्लाई मंत्री लाल चंद कटारूचक्क का बड़ा फैसला, पढ़ें

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब सरकार ने अन्य राज्यों से सस्ते भाव पर गेहूं खरीदने और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर पंजाब में दोबारा बेचने की कोशिश करने वाले शरारती तत्वों पर सख़्त कार्यवाही करने का फ़ैसला किया है। यह प्रगटावा करते हुये ख़ाद्य एवं सिविल सप्लाई मंत्री लाल चंद कटारूचक्क (Food, Civil Supplies and Consumer Affairs Minister Mr. Lal Chand Kataruchak) ने किया।

उन्होंने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य किसानों के लिए है न कि उन व्यापारियों के लिए जो किसानों का अनाज पहले महंगे भाव पर खरीद कर फिर मंडी में बेच कर मोटा लाभ कमाते हैं। उन्होंने कहा कि यह कीमती सरकारी फंडों और करदाताओंं के पैसो की संगठित लूट के इलावा और कुछ नहीं है।

मंत्री ने आगे कहा कि पुलिस के डायरैक्टर जनरल को पंजाब की सीमा पर नाके लगाने और राज्य में दाखि़ल होने वाले सभी गेहूँ से भरे ट्रकों की जांच करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि जहाँ कहीं भी कोई बेईमान तत्व पाया जाता है, उसे बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने समूह किसानों, ग़ैर-सरकारी संस्थाओं और आम लोगों को भी अपील की कि वह मंडियों में ग़ैर-कानूनी ढंग से गेहूँ बेचने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति की पहचान करने में राज्य सरकार का सहयोग करें।

राज्य को बारदाने की काफ़ी मात्रा प्राप्त हुई

आगामी गेहूँ सीजन की तैयारियों संबंधी कटारूचक्क ने कहा कि सभी प्रबंध मुकम्मल हैं और 2300 से अधिक मंडियां पहली अप्रैल से किसानों की आमद के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि राज्य को बारदाने की काफ़ी मात्रा प्राप्त हुई है और ट्रांसपोर्टेशन और लेबर के प्रबंध भी किये जा रहे हैं।

कटारूचक्क ने किसानों से अपील की कि वह सुखा पक्का अनाज मंडी में पहुँचाएं जिससे खरीद से पहले इसको सुकाने में समय बर्बाद न हो। उन्होंने कहा कि किसान की फ़सल का दाना-दाना सरकार ख़रीदेगी और उनको मंडियों में किसी किस्म की दिक्कत नहीं आने दी जायेगी।

भगवंत मान के फैसले से उड़ी पूर्व विधायकों की नींद, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *