एक्शन में CM: हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद जालंधर तहसील की महिला क्लर्क मीनू गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 243 शब्द|📅 25 Mar 2022

एक्शन में CM: हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद जालंधर तहसील की महिला क्लर्क मीनू गिरफ्तार

डेली संवाद, जालंधर
भ्रष्टाचार के खिलाफ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा एक्शन लिया है। एंटी करप्शन एक्शन हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद जालंधर की तहसील में काम करने वाली क्लर्क मीनू के खिलाफ नौकरी दिलवाने के नाम पर 4 लाख 80 हजार की रिश्वत लेने के मामले में एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश की गई है। सीएम आफिस की ओर से प्रारंभिक जांच में उस पर लगे आरोप सही पाए गए थे। इस बीच मीनू को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पंजाब में सरकार बदलते ही विजीलैंस ब्यूरो भी हरकत में आ गया है। विजीलैंस की टीम ने आज जालंधर में जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स से रिश्वत लेते एक महिला मुलाजिम को गिरफ्तार किया। जिस समय महिला क्लर्क को रंगे हाथ विजीलेंस ने पकड़ा, उसकी तबियत खराब हो गई, जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में ले जाया गया।

जानकारी के मुताबिक जालंधर में डीसी आफ़िस की महिला क्लर्क को रिश्वत लेते गिरफ़्तार किया गया है।  मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा जारी हैल्पलाईन नंबर पर इसकी शिकायत की गई थी। इसके बाद महिला को क़ाबू किया गया है।

विजीलैंस ने महिला पर मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही महिला की तबियत खराब होने पर उसका मेडिकल करवाया गया। महिला डीसी आफ़िस में क्लर्क बताई जा रही है जिसने नौकरी लगवाने की एवज़ में ये राशि ली थी। शिकायत के बाद महिला को विजिलेंस टीम ने गिरफ़्तार कर लिया है।

भगवंत मान के फैसले से उड़ी पूर्व विधायकों की नींद, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *