दीनानाथ प्रधान ने वार्ड-16 के भारत नगर में कई दिन से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट को करवाया ठीक, लोगों ने किया धन्यवाद, कहा – इस बार चुनाव जरूर लड़ना

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 333 शब्द|📅 25 Mar 2022

दीनानाथ प्रधान ने वार्ड-16 के भारत नगर में कई दिन से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट को करवाया ठीक, लोगों ने किया धन्यवाद, कहा - इस बार चुनाव जरूर लड़ना

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर के वार्ड-16 के प्रधान और समाजसेवक दीनानाथ प्रधान ने भारत नगर में कई दिनों से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट को ठीक करवाया। पिछले कई दिनों से भारत नगर में स्ट्रीट लाइट खराब थी, जिससे गलियों में अंधेरा था। इसे लेकर मोहल्ले के लोगों ने दीनानाथ प्रधान से स्ट्रीट लाइट ठीक करवाने की मांग की।

दीनानाथ प्रधान ने नगर निगम के कमिश्वर करणेश शर्मा से स्ट्रीट लाइट खराब होने को लेकर मोबाइल पर बातचीत की, जिससे कमिश्नर करणेश शर्मा ने नगर निगम के एसई अनुराग महाजन की ड्यूट लगाई। इसके बाद आज नगर निगम की टीम ने आकर सभी खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक किया।

स्ट्रीट लाइट ठीक होने पर भारत नगर के लोगों ने दीनानाथ प्रधान का धन्यवाद किया। लोगों ने कहा कि वार्ड-16 में दीनानाथ प्रधान पिछले कई साल से सभी छोटे-बड़े काम अपने खर्चे से करवा रहे हैं। वह चाहे स्ट्रीट लाइट हो, सीवरेज की सफाई, पानी की सप्लाई के लिए ट्यूबवेल की बात हो, हर काम में दीनानाथ प्रधान ने आगे आकर काम किया है।

वार्ड की जनता ने की मीटिंग, लोग बोले- इस बार दीनानाथ को चुनाव लड़वाना है

आपको बता दें कि वार्ड-16 के प्रधान औऱ समाज सेवक साल 2017 में पार्षद चुनाव को लेकर नामांकन भरा था, तब विधायक रहे राजिंदर बेरी, सांसद चौधरी संतोख सिंह, पंजाब कांग्रेस के प्रधान रहे सुनील जाखड़ ने दीनानाथ प्रधान के घर आकर दीनानाथ प्रधान को मना लिया था कि इस बार चुनाव न लड़ें, 2022 में चुनाव वे लड़वाएंगे। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस की पूरी मदद की।

अब दीनानाथ प्रधान वार्ड-16 से पार्षद चुनाव को लेकर पूरी तैयारी में जुट गए हैं। दीनानाथ प्रधान के समर्थकों ने मीटिंग कर ऐलान किया है कि इस बार चुनाव अवश्य लड़े। इसके बाद दीनानाथ प्रधान ने भी कहा है कि वार्ड की जनता का जो आदेश होगा, उस पर वे हमेशा चलेंगे। उन्होंने कहा कि वार्ड की जनता के आदेश पर वे इस बार चुनाव जरूर लड़ेंगे।

भगवंत मान के फैसले से उड़ी पूर्व विधायकों की नींद, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *