पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, अवैध खनन के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सीधे तौर पर होंगे जिम्मेदार, सभी जिले के डीसी और पुलिस अफसरों को चिट्ठी

Daily Samvad
2 Min Read
Harjot Singh Bains
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 283 शब्द|📅 25 Mar 2022

कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने अवैध खनन को रोकने के लिए उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को लिखा पत्र

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, अवैध खनन के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सीधे तौर पर होंगे जिम्मेदार, सभी जिले के डीसी और पुलिस अफसरों को चिट्ठी

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के खनन एवं भूविज्ञान मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज राज्य में अवैध खनन को पूरी तरह से बंद करने के लिए सभी उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को लिखित हिदायत दी है। उपायुक्तों को लिखे पत्र में कैबिनेट मंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि यह बात साफ़ है कि पंजाब सरकार अवैध खनन के खि़लाफ़ है, मेरे संज्ञान में आया है कि पंजाब के कई जि़लों में अवैध खनन चल रहा है।

इसलिए आपको निर्देश दिए गए हैं कि अपने जि़लों के खनन अधिकारी से जानकारी प्राप्त की जाए और आवंटित की गई खदानों की हदबंदी कर झंडा लगा दिया जाए, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि खनन इन स्थलों से ही किया जाना है। इसके अलावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को कहा गया है कि हरेक जि़ले में आवंटित खदानों की हदबंदी करने के लिए उपायुक्तों को लिखा गया है, जिससे अवैध खनन को तुरंत रोका जा सके।

परन्तु फिर भी यदि कोई अवैध खनन का मामला सामने आता है तो इसकी पूरी जि़म्मेदारी सम्बन्धित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की होगी। सभी उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को हिदायतों का सख़्ती से पालन करने के लिए कहा गया है।

गौरतलब है कि अपना कार्यभार संभालने के बाद खनन विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को राज्य भर के सभी कानूनी स्थलों की हदबंदी करने के निर्देश दिए, जिससे अवैध खनन को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि अवैध खनन पर रोक लगाने से सरकारी खज़ाने को भरने में मदद मिलेगी।

भगवंत मान के फैसले से उड़ी पूर्व विधायकों की नींद, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *