इनोसेंट हाट्र्स कालेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर का शानदार परिणाम, एक बार फिर से शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 231 शब्द|📅 25 Mar 2022

इनोसेंट हाट्र्स कालेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर का शानदार परिणाम, एक बार फिर से शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन

डेली संवाद, जालंधर
इनोसेंट हाट्र्स कालेज ऑफ एजुकेशन, जालन्धर प्रत्येक वर्ष बेहतर प्रदर्शन के साथ शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रहा है, जो इस वर्ष भी जीएनडीयू, बी.एड परीक्षा सेमेस्टर (मई – 2021) के परिणाम स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रहा है। 45 विद्यार्थी-अध्यापकों में से 39 विद्यार्थी-अध्यापकों ने डिस्टिंक्शन हासिल की है और 43 विद्यार्थी-अध्यापकों ने प्रथम श्रेणी हासिल की है।

कालेज में नर्गिस जैतवानी, कृतिका मागो, मिताली राणा, नेहा गोस्वामी, शिखा सनन, अंकिता सूरी, पलक व तनु अरोड़ा ने 86.73 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। गुणप्रीत कौर ने 85.67 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा, डोरस मल्होत्रा ने 85.26 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया, अमनप्रीत कौर व कोमल वर्मा ने 84.84 प्रतिशत अंकों के साथ चौथा स्थान हासिल किया।

मेधावी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और कालेज के वातावरण को दिया। गुणप्रीत कौर ने कहा कि दूसरा स्थान हासिल करना मेरे लिए बहुत मायने रखता है क्योंकि मैंने इस परीक्षा के लिए वास्तव में कठिन तैयारी की थी। सारा श्रेय खुद लेना गलत होगा क्योंकि इस तरह मैं अपने शिक्षकों और परिवार द्वारा किए गए प्रयासों को अनदेखा करूंगी। मैं परिश्रमी व पे्ररक शिक्षकों को पाकर बहुत धन्य हूं। इस अवसर पर मैनेजमैंट सदस्यों, प्राचार्य व स्टाफ सदस्यों ने विद्यार्थी-अध्यापकों को उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए बधाई दी।

भगवंत मान के फैसले से उड़ी पूर्व विधायकों की नींद, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *