AAP सरकार के फरमान से तंग महिला डॉक्टर ने नौकरी से दिया इस्तीफा, ​​​​बोलीं- सख्ती से पहले सिस्टम को सुधारे सरकार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 318 शब्द|📅 25 Mar 2022

AAP सरकार के फरमान से तंग महिला डॉक्टर ने नौकरी से दिया इस्तीफा, ​​​​बोलीं- सख्ती से पहले सिस्टम को सुधारे सरकार

चंडीगढ़। पंजाब के फतेहगढ़ चूड़ियां में तैनात गायनोकोलॉजिस्ट डॉ. प्रज्ञा खनूजा ने विभाग से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि सरकार को पहले सिस्टम सुधारना चाहिए था। हमें दवाईयां और सुविधाएं देते। इसके बाद सख्ती करते। उन्होंने कहा कि दूसरे डॉक्टरों के साथ कुछ लोगों का व्यवहार देख मैं डर गई थी। इसलिए मैंने यह कदम उठाया।

पंजाब में सत्ता परिवर्तन के बाद आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत नवनिर्वाचित विधायक सरकारी सिस्टम को सुधारने के लिए लगातार छापेमारी और सख्ती कर रहे हैं। इसी दौरान डाक्टर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वाली डॉ. प्रज्ञा खनूजा ने कहा कि मेरी 2 बेटियां छोटी हैं। कोरोना के बाद स्कूल वालों ने वैन बंद कर दी है। बच्चों को पिक एंड ड्रॉप करना मुश्किल हो गया था। मेरे पास कोई आदमी नहीं था।

सुविधा उपलब्ध करवाते और फिर प्रैशर बनाते

उन्होंने कहा कि नई सरकार बनने के बाद 11 मार्च से चिटि्ठयां आ गई कि सुबह 8 बजे अस्पताल पहुंचो। 2 बजे से पहले जाना नहीं है। उसमें मुझे मुश्किल यह आ रही थी कि बच्चों को छोड़ने और ले जाना होता है। ऐसे में किसी वक्त देरी भी हो जाती थी। ऐसे में मुझे भी मुश्किल होगी। इसलिए मैंने नौकरी छोड़ने का फैसला ले लिया।

पहले हमें दवाई और सुविधाएं उपलब्ध करवाते, फिर तो प्रैशर समझ आता। यह तो सीधे ही आदेश दे दिए गए। मेरे साथ कुछ नहीं हुआ लेकिन दूसरे डॉक्टर को कहा गया कि यहां से बदल देंगे। मैंने 7-8 साल से काम कर रही हूं। अंदर से टेस्ट और दवाएं लिखी। पहले सिस्टम की कमियां दूर कर फिर इस तरह के आदेश देने चाहिए थे। मैं टीचरों और डॉक्टरों के साथ हुए व्यवहार से डर गई। कोई मेरे खिलाफ आरोप लगा दे। मेरे छोटे बच्चे भी हैं, इसलिए मैं नौकरी छोड़ रही हूं।

भगवंत मान के फैसले से उड़ी पूर्व विधायकों की नींद, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *