डेली संवाद, जालंधर
पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पर करारा सियासी हमला किया है। परगट सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान गांवों की ग्रांट को लेकर पंचों और सरपंचों को डराना चाहती है, जिससे पंच और सरपंच आम आदमी पार्टी में शामिल हो जाएं।
जालंधर कैंट हलके के विधायक परगट सिंह ने कहा है कि ये लोकतंत्र पर हमला है। आम आदमी पार्टी हर तरह के हथकंडे अपना कर पंचों और सरपंचों को परेशान करने लगी है। आम आदमी पार्टी का यह मकसद सिर्फ पंचों और सरपंचों को डराकर AAP में शामिल करवाने का कुत्सित प्रयास है।
Decision of @BhagwantMann govt to stop the grants of Panchayats in Punjab are a direct attack on grassroots democracy& an attempt to coerce the elected Sarpanches & Panches to join AAP.@AAPPunjab is proving the old adage right ie more the things change,the more they stay the same pic.twitter.com/y8IxZE4iIc
— Pargat Singh (@PargatSOfficial) March 24, 2022
परगट सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा है कि ये लोकतंत्र की हत्या है, जिसका वे हर तरह से विरोध करेंगे। उन्होंने एक पुरानी कवाहत का हवाला देते हुए लिखा कि – is proving the old adage right ie more the things change, the more they stay the same.
पुलिस के साथ पत्नी ने मारा छापा, बंद कमरे में लड़की के साथ पकड़े गए BJP नेता
https://youtu.be/w1pg3iCw220