AAP विधायकों ने की सख्ती तो निगम टीम ने आम आदमी पर ही चला दिया चाबुक, भाजयुमो नेता अशोक सरीन बोले – बड़े कब्जाधारकों पर भी कार्रवाई करवाएं MLA

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 337 शब्द|📅 28 Mar 2022

ashok sareen hikky

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर केंद्रीय विधानसभा से आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा व वेस्ट हलके से विधायक शीतल अंगुराल के आदेशों पर कार्रवाई के लिए ग्राउंड पर उतरे नगर निगम के अधिकारियों का डंडा भी आम आदमी पर ही चला। सुबह दोनों विधायकों ने निगम को फ्री हैंड देने की घोषणा की तो शाम को निगम अफसर दलबल के साथ आम आदमी पर ही अपना गुस्सा निकाल दिया।

इस पर तीखी प्रतिक्रिया प्रकट करते हुए पंजाब भाजपा युवा मोर्चा के उप-प्रधान अशोक सरीन हिक्की (एडवोकेट) ने कहा कि ये आम आदमी पार्टी के विधायक आम आदमी पर ही जुल्म ढहा सकते हैं, अगर इनमें दम है तो बड़े-बड़े माल और माडल टाउन में जाकर सड़क से अतिक्रमण हटाकर देखें। उन्होंने कहा कि लाडोवाली रोड पर बड़े दुकानदारों ने कब्जे कर रखे हैं, क्या AAP के विधायकों को रसूखदार और मालदार लोगों के कब्जे नजर नहीं आ रहे।

विधवा महिला की रेहड़ी उठा लिया

अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि नगर निगम के अधिकारियों द्वारा बिना किसी प्रकार की चेतावनी दिए बिना ज्योति चौक, जी.टी रोड पर एक विधवा महिला की रेहड़ी उठा लिया, जिसके बाद इलाके के लोगों व आम लोगों ने विरोध जताया। इस दौरान महिला से निगम के पुरुष मुलाजिम बहस करते रहे, उनके साथ कोई महिला पुलिस भी नहीं थी।

AAP विधायकों के इशारे पर हुई इस कारवाई के खिलाफ पंजाब भाजपा युवा मोर्चा के उप-प्रधान अशोक सरीन हिक्की (एडवोकेट) ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की ग़रीबों को सहारा देने की दुहाई देने वाली आम आदमी पार्टी के विधायकों ने पहले काम की शुरुआत धक्केशाही से की।

सरीन ने निगम की कारवाई को आधार बना विधायक की कारगुज़ारी पर तंज कसते हुए कहा कि विधायक साहिब पुलिस थानों,सरकारी स्कूल व दफ़्तरों मे जाकर फोटो सेशन छोड़ कर काम करवाने की आदत डालें। आम अधिकारियों को गरीब लोगों पर ज़बरदस्ती करने की की बजाए अवैध निर्माण व अवैध कारोबारियों के खिलाफ बिना किसी भेदभाव से कारवाई करने के निर्देश दे।

भगवंत मान के फैसले से उड़ी पूर्व विधायकों की नींद, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *