जालंधर में कांग्रेस नेता जब्बार खान के खिलाफ दर्ज हो सकती है FIR, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 391 शब्द|📅 28 Mar 2022

जालंधर में कांग्रेस नेता जब्बार खान के खिलाफ दर्ज हो सकती है FIR, जाने वजह

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर के जोशी अस्पताल के साथ अवैध तरीके से बेसमेंट खोदने को लेकर ठेकेदार और कांग्रेसी नेता जब्बार खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो सकती है। आऱोप है कि बिना इजाजत के ही ठेकेदार जब्बार खान ने जोशी अस्पताल के साथ अवैध रूप से बेसमेंट खुदवा दी, जिससे आस-पास के कई घरों में दरारें आ गई हैं, ये घर गिरने वाले हैं।

आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा और शीतल अंगुराल आज जब नगर निगम के कमिश्नर करणेश शर्मा और अफसरों के साथ मीटिंग कर रहे थे, तो जोशी अस्पताल द्वारा खुदवाए जा रहे बेसमेंट का मुद्दा उठा। जिस पर दोनों विधायकों ने साफ कहा है कि अवैध बेसमेंट की खुदाई करना वाले ठेकेदार और अस्पताल प्रबंधन पर एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

अस्पताल प्रबंधन पर एफआईआर दर्ज करवाई जा सकती है

नगर निगम के कमिश्नर करणेश शर्मा ने बिल्डिंग ब्रांच से इसकी रिपोर्ट मांगी है। कमिश्नर ने बताया कि इस संबंध में एमटीपी मेहरबान सिंह रिपोर्ट मांगी गई है। अवैध रूप से बेसमेंट खोदने को लेकर संबंधित ठेकेदार और अस्पताल प्रबंधन दोनों पर एफआईआर दर्ज करवाई जा सकती है।

आपको बता दें कि जोशी अस्पताल के साथ खाली प्लाट में बेसमेंट की खुदाई की जा रही है। इसकी खुदाई कांग्रेसी नेता और ठेकेदार जब्बार खान करवा रहे हैं, जो बिना परमीशन के बेसमेंट की खुदाई कर आस-पास के घरों को ढहने के छोड़ दिया। इसे लेकर मोहल्ले के लोगों ने कहा कि उनके घर गिरने वाले हैं, जिससे कई जिंदगी दांव पर लगी है।

संजय सहगल ने भेजी शिकायत

इस मामले को लेकर कांग्रेस के ही नेता संजय सहगल ने नगर निगम के कमिश्नर करणेश शर्मा और स्थानीय निकाय विभाग के सैक्रेटरी को शिकायत करते हुए जोशी अस्पताल के मालिक और ठेकेदार जब्बार खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

जालंधर में कांग्रेस नेता जब्बार खान के खिलाफ दर्ज हो सकती है FIR, जाने वजह

उधर, जोशी अस्पताल के डा. वरुण जोशी ने कहा कि इस मामले में ज्यादा जानकारी उनके पिता दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिन घरों में दरारे आई हैं, उन्हें हर्जाना दे दिया जाएगा। लेकिन अवैध बेसमेंट के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की। वहीं, ठेकेदार जब्बार खान ने इस मसले पर बातचीत जरूर की, लेकिन उन्होंने कहा कि आधिकारिक रूप से मेरा कोई पक्ष अभी मत छापना. इस खबर को LIVE देखने के लिए क्लिक करें – https://fb.watch/c1aS1a1yj_/ 

भगवंत मान के फैसले से उड़ी पूर्व विधायकों की नींद, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *