पंजाब के सभी इंप्रूवमेंट ट्रस्ट, बोर्ड और निगम को भंग करेगी सरकार, कभी भी जारी हो सकता है आदेश

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब में सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्मयंत्री भगवंत मान लगातार एक्शन में हैं। जल्द ही पंजाब सरकार एक और बड़ी कार्रवाई करने जा रही है। सरकार उन सभी बोर्ड, निगमों, ट्रस्टों, आयोगों को भंग करने की योजना बना रही है जहां अभी भी कांग्रेस के राजनीतिक नियुक्त लोग काम कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, चुनाव परिणाम के लगभग तीन सप्ताह बाद भी, अधिकतर राजनीतिक पदों पर बैठे नेताओं ने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है। वर्तमान में कांग्रेस द्वारा नियुक्त नेता, कार्यकर्ता लगभग 40 बोर्ड और निगमों, 28 इंप्रूवमेंट ट्रस्टों, 18 आयोगों और अन्य विभागों में बड़े पदों पर बैठे हैं।

इनमें से कई पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा नियुक्त किए गए थे और कुछ को पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 2017 के दौरान नियुक्त किया था। आपको बता दें कि सत्ता परिवर्तन के बाद इन पदों पर बैठे लोग इस्तीफा देते रहे हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो रहा है।

CM योगी आदित्यनाथ की Press Conference Live

https://youtu.be/lmGPTvT_HLM





728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *