शर्म करो AAP विधायक, दूसरे दिन भी गरीब व रेहड़ी फ़डी वालों पर चलवाया नगर निगम का सरकारी डंडा: अशोक सरीन हिक्की

Daily Samvad
1 Min Read

ashok sareen hikky

डेली संवाद, जालंधर
नगर निगम जालंधर द्वारा आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त विधायक रमन अरोड़ा व शीतल अंगुराल के निर्देश पर दूसरे दिन भी गरीब रेहडी फ़डी वालों पर कारवाई करने के बाद आज फिर पंजाब भाजपा युवा मोर्चा के उप-प्रधान अशोक सरीन ने विधायकों पर तीखा हमला किया।

उन्होंने कहा कि शर्म करो आम आदमी पार्टी के विधायक साहिब दूसरे दिन भी आपने ग़रीब व रेहड़ी फ़डी वालो पर नगर निगम जालंधर के अधिकारियों को भेज कर रामा मंडी मे सरकारी डंडा चलवाया है। आम आदमी पार्टी तो चुनावों से पहले दुहाई देती रही की हमारी सरकार आम जनता को सुरक्षा सुविधा देगी परंतु सरकार बनने के बाद गरीब जनता को मुसीबत व दुविधा देने का काम नयी सरकार कर रही है।

सरीन ने विधायक व नगर निगम पर हमला बोलते हुए कहा क्या आपको शॉपिंग माल, हस्पताल व अमीर दुकानदारों द्वारा अपने जगह के बाहर फुटपाथ सरकारी ज़मीन पर अवैध पार्किंग क़ब्ज़े नज़र नही आते जो हर रोज नगर निगम छोटे गरीब व हर रोज मेहनत कर अपने परिवार का पालन पोषण करने वाले लोग ही नजर आ रहे है।

 CM योगी आदित्यनाथ की Press Conference Live

https://youtu.be/lmGPTvT_HLM




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *