जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में ‘रिश्वत’ की मांग, MLA बोले – ट्रस्ट में करप्शन की इंतहा, एक-एक फाइल की जांच करवाएंगे

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 340 शब्द|📅 30 Mar 2022

जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में 'रिश्वत' की मांग, MLA बोले - ट्रस्ट में करप्शन की इंतहा, एक-एक फाइल की जांच करवाएंगे

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में अभी 6.50 लाख रुपए की धांधली की जांच शुरू भी नहीं हुई कि एक और मामले ने तूल पकड़ लिया है। यह मामला है कि पांच मुलाजिमों को ज्वाइनिंग लेटर न देने का। इन मुलाजिमों का सभी पेपर कंपलीट होने के बाद भी ज्वाइनिंग लेटर नहीं दिया जा रहा है, जिससे इनकी तीन महीने की सैलरी भी फंस गई है।

जानकारी के मुताबिक इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के ईओ की तरफ से एक अंग्रेजी अखबार में इश्तहार देकर मुलाजिमों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसमें पांच मुलाजिमों का चयन कर उनके कागजात जांचे गए, इंटरव्यू करवाए गए। ट्रस्ट की तरफ से पारित प्रस्ताव के मुताबिक तीन सेवादार, एक ड्राइवर और एक चौकीदार की नियुक्ति किया जाना था।

सभी प्रोसीजर फालो किए गए

ईओ की तरफ से सभी प्रोसीजर फालो किए गए, कहा जा रहा है कि इन मुलाजिमों को 7 जनवरी को ज्वाइनिंग लेटर भी दे दिया गया, लेकिन इनकी ज्वाइनिंग ट्रस्ट दफ्तर में नहीं करवाया गया। जिससे जनवरी से लेकर अब तक इन मुलाजिमों से काम तो लिया गया, लेकिन इन्हें कोई सैलरी नहीं दी गई।

इन मुलाजिमों का आरोप है कि ज्वाइन करवाने के लिए उनसे कई लाख रुपए मांगे गए हैं। हालांकि इन मुलाजिमों ने किसी अफसर या नेता का नाम नहीं लिया, लेकिन रिश्वत मांगने का आरोप जरूर लगाया। उधर, ईओ परमिंदर सिंह गिल ने कहा है कि प्रोसीजर में लैप्स होने के कारण इन मुलाजिमों की ज्वाइनिंग नहीं करवाई गई। अब नई सरकार के दिशानिर्देश के बाद कोई कार्रवाई की जाएगी।

उधर, नगर निगम के मुलाजिम द्वारा 6.50 लाख रुपए एडवांस लेने के मामले में अभी तक ईओ जांच नहीं शुरु कर सके। ईओ ने कहा है कि एकाउंटेंट के आने के बाद जांच शुरू करेंगे। उधर, आज ट्रस्ट दफ्तर पहुंचे जालंधर वेस्ट हलके के विधायक शीतल अंगुराल ने कहा है कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट में करप्शन की हद हो गई है। सभी कामों की जांच के लिए वे मुख्यमंत्री भगवंत मान से मांग करेंगे।

MLA साहब, 24 घंटे बीत गए, JOSHI HOSPITAL पर कब होगी कार्रवाई

https://youtu.be/PLdSLuKnpfo

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *