भाजपा के युवा सांसद तेजस्वी सूर्या को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 269 शब्द|📅 30 Mar 2022

भाजपा के युवा सांसद तेजस्वी सूर्या को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाने वजह

दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर कश्मीरी हिंदुओं का अपमान करने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष और सांसद तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास के बाहर जुटे प्रदर्शनकारी पुलिस बैरिकेड तोड़कर मुख्यमंत्री आवास के गेट तक पहुंच गए।

गेट के बाहर लगे बैरियर के साथ ही सीसीटीवी कैमरे को नुकसान पहुंचाया। वहीं, गेट पर प्रदर्शनकारियों ने नारंगी पेंट करने की भी कोशिश की। इस बीच मौके पर मौजूद पुलिस ने तेजस्वी सूर्या सहित कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है।

इससे पहले खबर आई थी कि कुछ असामाजिक तत्वों ने केजरीवाल के आवास पर बुधवार को हमला कर दिया। इन असामाजिक तत्वों ने उनके घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे और सिक्योरिटी बैरियर तोड़ दिए। इसके अलावा इन लोगों ने उनके आवास के बाहर लगे बूम बैरियर भी तोड़ दिए हैं।

50 लोगों को हिरासत में लिया

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने अपने इंटरनेट मीडिया एकाउंट ट्विटर पर ये जानकारी साझा की। इसके बाद पार्टी के अन्य नेताओं ने भी उनके ट्वीट को रिट्वीट किया। उधर इस मामले में डीसीपी उत्तरी जिला सागर सिंह कलसी ने बताया कि बीजेपी युवा मोर्चा का विरोध प्रदर्शन चल रहा था, जिसमें प्रदर्शनकारियों ने बवाल मचाया, सीसीटीवी पर भी हमला किया, सीएम आवास के बाहर पेंट (रंग) भी फेंका।

इस मामले में हमने 50 लोगों को हिरासत में लिया है। भीड़ को तितर बितर कर दिया है। फिलहाल शांति है। अभी कोई शिकायत नहीं मिली। शिकायत मिलते ही एफआईआर दर्ज की जाएगी।

MLA साहब, 24 घंटे बीत गए, JOSHI HOSPITAL पर कब होगी कार्रवाई

https://youtu.be/PLdSLuKnpfo

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *