चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री ने एक और बड़ा फैसला लिया है। पंजाब सरकार ने पंजाब अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड को भंग कर दिया है। मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी ने इस संबंधी आज एक आदेश जारी करके कहा है कि बोर्ड को भंग करने के आदेश दे दिए हैं। यह बोर्ड 21 मार्च 2018 को बनाया गया था। बोर्ड ने पिछले चार सालों में विभिन्न विभागों में काफी भर्तियां की हैं।
उन्होंने कहा कि यह बोर्ड सीनियर सहायक, क्लर्क आदि की भर्तियां करता है। अब आम आदमी पार्टी की सरकार नए सिरे से बोर्ड का गठन करेगी, जिसमें पार्टी के नेताओं को शामिल किया जाएगा। इससे पहले के बोर्ड में कांग्रेस पार्टी के समर्थकों को लगाया गया था।
इससे पहले सरकार ने कल राज्य के सभी इंप्रूवमेंट ट्रस्टों को भी भंग कर दिया था और उन पर लगे 29 चेयरमैन और 128 ट्रस्टियों को हटा दिया था। ये सभी कांग्रेस पार्टी के नेता रहे हैं। यही नहीं, राज्य के सभी बोर्ड और कार्पोरेशन जिन पर कांग्रेस के नेताओं को लगाया हुआ है को भी हटाने क मौखिक आदेश जारी कर दिए गए हैं और अभी तक आधा दर्जन से ज्यादा बोर्ड कार्पोरेशन के चेयरमैनों को उनके पदों से हटा दिया गया है।
राहुल गांधी ने गैंस सिलैंडर को दी श्रद्धांजलि, देखें
https://youtu.be/u0Yk3bQ-7-k