जालंधर: मंड पैलेस और वरियाणा में अवैध कालोनियों पर कार्रवाई, LOVELY मार्बल समेत नकोदर रोड पर अवैध बन रहे दो कामर्शियल प्रोजैक्ट पर डिच चलाने की तैयारी

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
सत्ता परिवर्तन के बाद फ्री हैंड हुए निगम के अधिकारियों ने अवैध निर्माणों के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है। शहर में अवैध निर्माण और अवैध कालोनियों के खिलाफ निगम कमिश्नर करणेश शर्मा ने सख्त रवैया अपना लिया है। कमिश्नर करणेश शर्मा के आदेश पर आज नगर निगम की टीम ने दो अवैध कालोनियों के खिलाफ कार्ऱवाई की।

एमटीपी मेहरबान सिंह ने बताया कि कमिश्नर के आदेश पर नगर निगम की टीम ने आज वरियाणा डंप के पास बन रही अवैध कालोनी पर कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि इस अवैध कालोनी को नोटिस जारी किया गया था, इसके बाद आज निगम टीम ने सड़क, दीवारें और सीवरेज ध्वस्त कर दिया।

इसके बाद नगर निगम की टीम ने मंडल पैलेस के साथ राज नगर में काटी गई अवैध कालोनी पर डिच चलाई। इस कालोनी को भी पहले नोटिस जारी किया गया था, लेकिन अवैध रूप से कालोनी काट दी गई है। एमटीपी मेहरबान सिंह ने बताया कि शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ जल्द ही आपरेशन डिमोलेशन चलाया जाएगा।

लवली मार्बल एंड सैनीटेशन और नकोदर रोड पर बन रही कामर्शियल प्रोजैक्ट के खिलाफ जल्द ही डिच चल सकती है। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक नकोदर रोड पर डा. बीआर अंबेडकर पार्क के सामने और दयोल नगर को जाती रोड पर दो बड़े कामर्शियल प्रोजैक्ट अवैध तरीके से बनाए जा रहे हैं। इनके खिलाफ पहले से ही नोटिस जारी किया जा चुका है, अब इस पर डिच चलाने की तैयारी है।

राहुल गांधी ने गैंस सिलैंडर को दी श्रद्धांजलि, देखें

https://youtu.be/u0Yk3bQ-7-k




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *