विश्व में कहीं भी भारतीय नागरिकों के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार: PM मोदी

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, वाराणसी
संकट की घड़ी में जिस तरह भारत सरकार ने अपनी संवेदनशीलता और कार्यकुशलता से हमें सुरक्षित भारत पहुंचाया, उसके लिए हम लोग सदैव ऋणी रहेंगे। यूक्रेन से सुरक्षित उत्तर प्रदेश पहुंचे 16 छात्र छात्राओं ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यह बात कही। ये सभी आज विशेष वायुयान से वाराणसी के बाबतपुर हवाई अड्डे पहुंचे थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने इन सभी बच्चों से मिलने की इच्छा जाहिर की। छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री ने जब यह कहा कि उनकी सरकार विश्व में कहीं भी हो अपने नागरिकों का ध्यान रखने में सदैव तत्पर है, सभी छात्र छात्राओं ने भाव विह्वल हो कर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।

इन बच्चों के अभिभावकों ने भी प्रधानमंत्री और भारत सरकार का धन्यवाद दिया कि जिस तरह भारतीय दूतावास ने उनके बच्चों का ध्यान रखा और भारत सुरक्षित भेजने में मदद की, यह असाधारण था। प्रधानमंत्री से बातचीत में इन छात्र-छात्राओं ने कहा कि वे संकट में जरूर थे लेकिन उनको लेश मात्र भी संदेह नहीं था कि सरकार उनकी मदद के लिए आयेगी। वाराणसी पहुंचने वाले ये सभी मेडिकल के छात्र छात्रा वाराणसी, प्रयागराज जौनपुर, प्रतापगढ़ और गाजीपुर के मूल निवासी हैं।

अवैध कालोनी पर अफसरों पर फुल कृपा, कमिश्नर ने भी बंद की अपनी आंखें, देखें

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *