जालंधर: कांग्रेसी कौंसलर ने नगर निगम के अफसरों पर लगाए सनसनीखेज आरोप, कहा – अफसर बनवा रहे हैं 45 दुकानों की अवैध मार्केट, मेयर और MLA के आदेश के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं, देखें तस्वीरें और VIDEO

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

 

डेली संवाद, जालंधर
नगर निगम के कमिश्नर और बिल्डिंग ब्रांच पर करप्शन के आरोप अब सत्ताधारी यानि कांग्रेसी कौंसलर ही लगाने लगे। एक ऐसा ही मामला नार्थ हलके में पड़ते लम्मा पिंड चौक के पास का आया है। यहां कांग्रेसी कौंसलर राजविंदर सिंह राजा ने कमिश्नर और निगम अधिकारियों पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। कौंसलर राजा का आरोप है कि लगातार शिकायत के बाद भी कमिश्नर और एमटीपी अवैध निर्माणों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

कौंसलर राजविंदर सिंह राजा ने बताया कि लम्मा पिंड चौक के पास एक बिल्डर द्वारा अवैध रूप से पूरी मार्केट बनाई जा रही है। इसकी शिकायत लिखित में कमिश्नर करणेश शर्मा और एमटीपी से की गई। लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। कौंसलर राजा ने बताया कि शुभम पैलेस के सामने खाली पड़े प्लाट में सड़क बनाकर पूरी मार्केट बनाई जा रही है। इसमें अवैध रूप से करीब 45 दुकानें बनाई जा रही है।

फोटो और वीडियो बनवाकर कमिश्नर करणेश शर्मा से शिकायत

कौंसलर राजा के मुताबिक इसकी शिकायत फोटो और वीडियो बनवाकर कमिश्नर करणेश शर्मा से की गई, लेकिन करणेश शर्मा ने अवैध रूप से बन रही 45 दुकानों पर कोई एक्शन नहीं लिया। इसे लेकर जब एमटीपी से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि कमिश्नर साहब के आदेश पर ही एक्शन लिया जाएगा।

इसके बाद कौंसलर राजा ने मेयर जगदीश राजा से इसकी शिकायत की। मेयर जगदीश राजा ने कमिश्नर करणेश शर्मा को अवैध दुकानों पर कार्रवाई के आदेश दिए। बावजूद इसके कमिश्नर ने कोई एक्शन नहीं लिया। यही नहीं, कौंसलर राजा ने इसकी शिकायत विधायक बावा हैनरी से भी की, विधायक हैनरी ने भी कमिश्नर को कार्रवाई के लिए निर्देश दिया। लेकिन कमिश्नर करणेश शर्मा ने तब भी कोई एक्शन नहीं लिया।

कौंसलर राजविंदर सिंह राजा ने आरोप लगाया है कि नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच में चर्चा है कि इन अवैध 45 दुकानों से करीब 45 लाख रुपए की रिश्वत ली गई है, जिससे निगम के अफसर भी इस पर कार्रवाई नहीं कर रही है। राजा ने कहा कि बिल्डर ने अवैध मार्केट ही नहीं बनाई बल्कि वहां सबमर्सिबल के लिए बोर भी करवाया है, जो कानूनन अपराध है।

राजा ने कहा है कि इन अवैध दुकानों पर अगर कोई कार्रवाई न हुई तो आने वाली सदन की मीटिंग में धरना देंगे। इस संबंध में कमिश्नर करणेश शर्मा का पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन करणेश शर्मा ने अपना पक्ष नहीं रखा।

बीएमएस फैशन की सील इमारत कैसे बनी तीन मंजिला

करप्शन की तो इंतहा हो गई है। जिस इमारत को अवैध बताकर एमटीपी की टीम ने सील लगाया था, वह इमारत एक महीने में ही तीन मंजिला शोरूम में तब्दील हो गई। उक्त इमारत में अब बीएमएस फैशन के नाम से शोरूम खुल गया है। इस संबंध में न तो कोई अफसर बोलने को तैयार है और न ही कमिश्नर शिकायत पर कार्रवाई के लिए तैयार हो रहे हैं।

कौंसलर, मेयर और MLA का आदेश दरकिनार। कमिश्नर पर लगे सनसनीखेज आरोप। देखें 

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *