जालंधर: निगम कमिश्नर करणेश शर्मा, MTP और ATP की मुश्किलें बढ़ी, लोकपाल की अदालत में 30 मार्च को पेशी

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

MCJ

डेली संवाद, जालंधर
शहर में अवैध निर्माण और अवैध कालोनियों के जरिए करप्शन करने वाले अधिकारियों पर गाज गिरनी तय मानी जा रही है। इसके लिए शिकायतकर्ता कुलदीपक सिंह ने कहा है कि पंजाब लोकपाल में शिकायत दर्ज हो गई है, अब 30 मार्च को लोकपाल की अदालत में पेशी है। उन्होंने कहा वकील के साथ पूरा कच्चा चिट्ठा लोकपाल की अदालत में पेश करेंगे।

शिकायतकर्ता कुलदीप सिंह का आरोप है कि जालंधर नगर निगम के कमिश्नर करणेश शर्मा, एमटीपी मेहरबान सिंह और एटीपी राजिंदर शर्मा ने फगवाड़ा गेट मार्कीट, प्रताप बाग चौक में अवैध रूप से कामर्शियल निर्माण को होने दिया। जब ये निर्माण हो रहा था, तभी शिकायत दी गई, लेकिन कमिश्नर, एमटीपी और एटीपी ने कोई कार्रवाई नहीं की। शिकायत के बावजूद इन तीनों अफसरों ने कामर्शियल शोरूम बनवाने में मदद की।

लोकपाल की अदालत में 30 मार्च को पेश होने का कहा

कुलदीपक सिंह ने कहा है कि कमिश्नर करणेश शर्मा, मेहरबान सिंह और राजिंदर सिंह के खिलाफ सबूतों के साथ पंजाब लोकपाल में शिकायत दर्ज करवाई गई है। पंजाब लोकपाल की अदालत में 30 मार्च को पेश होने का कहा है। उन्होंने बताया कि वकीलों के साथ पूरे सबूत लेकर अदालत में इन अफसरों का कच्चा चिट्ठा खोलेंगे।

कुलदीप सिंह ने कहा कि अदालत में फगवाड़ा गेट मार्कीट, प्रताप बाग चौक के पास बन रही अवैध इमारत का नक़्शा पास और change of land use है या नही बताना होगा। इसके अलावा कमिश्नर को Type of registry Residental or commercial, Site plan pass commercial or residential, Area of site plan totally different from cover area, Illegal built Building Height pass, Site plan verify जैसे सवाल के जवाब अदालत में देना होगा।

कुलदीप सिंह ने कहा है कि शहर में अवैध इमारतें बनाने वालों से ज्यदा अवैध निर्माण करवाने वाले निगम अधिकारी दोषी हैं। इन अफसरों पर क़ानूनी और विभागीय कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कमिश्नर करणेश शर्मा, एमटीपी मेहरबान सिंह और एटीपी राजिंदर शर्मा के खिलाफ जल्द ही हाईकोर्ट में याचिका दायर करेंगे।

BMS फैशन स्टोर के मालिक पर मेहरबानी क्यों

नगर निगम की टीम ने जिस बीएमएस फैशन की इमारत को सील किया था, उस सील इमारत में तीन मंजिला शोरूम खुल गया। इसके लिए इमारत मालिक से ज्यादा दोषी संबंधित इलाके के एटीपी और इंस्पैक्टर के साथ उच्च अधिकारी हैं। बीएमएस फैशन स्टोर के मालिक के साथ साथ इन अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।

सरकार की स्कीम फेल करवाने वाले भू-माफिया से दोस्ती क्यों

सलेमपुर मुसलमाना के पास इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की इंदिरा पुरम स्कीम को फेल करवाने वाले भू-माफिया पर आखिर ये अफसर इतने मेहरबान क्यों हैं। जिस स्कीम में सरकार के करोड़ों रुपए बर्बाद हो गए, उस जगह अवैध कालोनी कटवा कर अफसर सरकार को रगड़ा लगाने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इसकी पंजाब लोकपाल की अदालत में जवाब देना होगा। साथ ही इसकी विजीलैंस जांच की भी मांग की गई है।

अवैध कालोनी पर अफसरों पर फुल कृपा, कमिश्नर ने भी बंद की अपनी आंखें, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *