BIG BREAKING: इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के SDO पर 20 लाख रुपए रिश्वत वसलूने का आरोप, एक्शन में विजीलैंस टीम

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

 

डेली संवाद, अमृतसर
अमृतसर से बड़ी खबर है। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर के अधिकारी अमनदीप सिंह पर रिश्वत लेने का आरोप लगा है। आरोप है कि एसडीओ अमनदीप सिंह ने डिस्ट्रिक्ट शापिंग सेंटर के दो एससीओ पर नाजायज रूप से निर्माण करवाने की एवज में 20 लाख रुपए की रिश्वत ली है। जिसकी जांच अब विभाग की विजीलैंस टीम कर रही है।

स्थानीय निकाय विभाग के चीफ विजीलैंस अफसर के मुताबिक अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के एसडीओ अमनदीप सिंह ने डिस्ट्रिक्ट शापिंग सेंटर स्कीम में आते दो एससीओ पर नाजायज निर्माण करवाया। इस स्कीम के तहत आते एससीओ 73 और 74 में निर्माण की निर्धारित ऊंचाई के उलट दोगुना उंचाई तक निर्माण करवाया। इसके एवज में अमनदीप सिंह ने दोनों एससीओ से 20 लाख रुपए रिश्वत ली।

शिकायत के बाद स्थानीय निकाय विभाग के चीफ विजीलैंस अफसर (सीवीओ) ने नोटिस भेजकर इस संबंध में एसडीओ अमनदीप सिंह को नोटिस भेजा है। उधर, ईओ जतिंदर सिंह ने बताया कि इस संबंध में सीवीओ आफिस में पूरी रिपोर्ट भेज दी गई है।

पढ़ें विजीलैंस की रिपोर्ट

अवैध कालोनी पर अफसरों पर फुल कृपा, कमिश्नर ने भी बंद की अपनी आंखें, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *