अमृतसर में BSF की मेस में ताबतोड़ फायरिंग, आरोपी समेत पांच जवानों की मौत, एक की हालत गंभीर

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

shoot out

डेली संवाद, अमृतसर
पंजाब के अमृतसर में तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) की एक मेस में फायरिंग की खबर है. इस हादसे में पांच जवानों की मौत हो गई है, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल जवान की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना आज रविवार (06 मार्च) को अमृतसर के खासा में 144वीं बटालियन के मुख्यालय में हुई, जब कॉन्स्टेबल सत्तेप्पा एस ने गलती से फायरिंग कर दी. इस घटना में आरोपी कॉन्स्टेबल सत्तेप्पा समेत 5 सैनिकों की जान चली गई है।

सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि इस घटना में घायल एक जवान की हालत नाजुक बनी हुई है. फायरिंग के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं. इस घटना में मरने वाले जवानों में हेड कॉन्स्टेबल डीएस तोरसाकार, हेड कॉन्स्टेबल बलजिंदर कुमार, कॉन्स्टेबल रतन चांद भी शामिल हैं।

यह घटना भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अटारी-वाघा सीमा क्रॉसिंग से करीब 20 किलोमीटर दूर खासा इलाके में बल के भोजनालय में हुई. अधिकारियों ने बताया कि जिन कर्मियों की मौत हुई, उनमें गोलीबारी करने वाला जवान भी शामिल है. अधिकारियों ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

अवैध कालोनी पर अफसरों पर फुल कृपा, कमिश्नर ने भी बंद की अपनी आंखें, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *