बनारसी दास आर्य कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया, कार्यकारी प्रिंसिपल डॉ. सुरेंद्रपाल कौर ने नारी की पहचान यात्रा की सराहना की

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
बनारसी दास आर्य कॉलेज जालंधर छावनी में महाविद्यालय के एनएसएस यूनिट के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर डॉ. रेणु महाजन अध्यक्षा ऑल इंडिया महाजन सभा ने बतौर मुख्य अतिथि एवं डॉ. श्रीमती प्रेम गुप्ता ज्वाइंट सेक्रेट्री प्रबंध समिति, श्रीमती सारिका गुप्ता, प्रिंसिपल सावित्री जी, प्रिंसिपल संतोष शर्मा जी, श्रीमती रिचा आर्य, प्रिंसिपल मीनाक्षी, इंस्पेक्टर मीना पवार, प्रिंसिपल संतोष शर्मा, अनीता, राखी पांडे, शोभा, हरिंदर कौर रीजनल डायरेक्टर एनएसएस ने विशिष्ट अतिथि अतिथियों के रूप में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

इन सख्शियतों ने विद्यार्थियों को शक्तिकरण की राह पर अडिग एवं समन्वयशील होकर होकर चलने की प्रेरणा एवं प्रोत्साहन दिया। संगीत विभाग से मोनिका गुप्ता एवं नृत्य विभाग की खूबसूरत नृत्य रचना ने सब को आनंदित किया। कार्यकारी प्रिंसिपल डॉ सुरेंद्र पाल कौर ने प्रगति पथ पर नारी के बढ़ते कदमों एवं नारी की पहचान यात्रा की सराहना की।

मोनिका अरोड़ा अध्यक्ष गणित विभाग ने खूबसूरत मंच कविता द्वारा नारी की स्थिति को बयां किया। मंच संचालन मैडम कमलजीत जी द्वारा किया गया तथा यह कार्यक्रम डॉक्टर मीनू नंदा एवं मैडम मंदीप कार्यक्रम अधिकारी एनएसएस की इंचार्ज शिफ्ट में संपन्न हुआ।

CM चन्नी सड़क किनारे खड़ी बकरी के निकालने लगे दूध, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *