स्पा सैंटर में चल रहा था SEX RACKET, पुलिस ने मारा छापा, आपत्तिजनक हालत में लड़के-लड़कियां काबू

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी स्थित एक मकान में पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे का खुलासा किया है। पुलिस ने इस संबंध में एक युवक व चार महिलाओं को दबोचा है। पकड़े आरोपी की पहचान प्रिंस (20), गैंग सरगना 38 वर्षीय महिला व 20 से 30 साल के बीच की तीन युवतियों के रूप में हुई है। पुलिस ने नकली ग्राहक भेजकर आरोपियों को दबोचा। पुलिस इनसे पूछताछ कर पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी कितने दिनों से इस गोरखधंधे लिप्त में थे।

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आर. सत्यसुंदरम ने बताया कि स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली थी कि सीमापुरी के बी-84/4 दिलशाद कॉलोनी के मकान में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। लोकल पुलिस से सूचना को साझा किया गया। इसके बाद संयुक्त टीम का गठन कर पुलिस को दिलशाद कॉलोनी के मकान पर भेजा गया। यहां एक नकली ग्राहक को पहले पुष्टि करने के लिए कहा।

नकली ग्राहक ने घर पहुंचकर दरवाजा खटखटाया

नकली ग्राहक ने घर पहुंचकर दरवाजा खटखटाया। वहां प्रिंस नामक युवक बाहर निकला। उससे बातचीत करने के बाद आरोपी ने दो हजार में सौदा कर नकली ग्राहक को मकान के अंदर बुला लिया। वहां उसे 38 वर्षीय महिला से मिलवाया गया। इसके बाद महिला ने नकली ग्राहक के सामने तीन युवतियों को पेश किया।

ग्राहक ने बाहर इंतजार कर रही टीम को खबर दी। जिसके बाद मकान पर छापा मारकर पांचों को मौके पर दबोच लिया गया। सीमापुरी थाना पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि जिस मकान में सेक्स रैकेट चल रहा था वह मुख्य महिला है। इसके अलावा लड़कियां नोएडा, मुस्तफाबाद और यमुना विहार की रहने वाली हैं। आरोपी प्रिंस भी दिलशाद कॉलोनी में ही रहता है।

नकली ग्राहक से मसाज के नाम पर रकम वसूली

इससे पहले, दिल्ली के शाहदरा जिले के कड़कड़डूमा स्थित क्रॉस रीवर मॉल के एक स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। खबर मिली तो एक नकली ग्राहक को वहां भेजा गया। जिस्मफरोशी की पुष्टि होने के बाद स्पा सेंटर पर छापा मारकर एक युवती समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान नंद नगरी निवासी अरुण (28) और 22 वर्षीय युवती के रूप में हुई है।

स्पा सेंटर के रिसेप्शन पर आरोपियों ने नकली ग्राहक से मसाज के नाम पर रकम वसूली। इसके बाद अंदर मौजूद युवती ने उससे जिस्मफरोशी के लिए अलग से रुपयों की डिमांड की। फिलहाल मामले में पुलिस को स्पा सेंटर चलाने वाली एक महिला व पंकज बब्बर नामक एक शख्स की तलाश है। पंकज के नाम पर स्पा का लाइसेंस है। आनंद विहार थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह बने सिंगर, सजाई महफिल, गाया ये गाना, देखें

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *