उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्कर धामी हारे चुनाव, जाने किसने सीएम को हराया

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

देहरादून। Election Result 2022: उत्तराखंड में चुनावी रूझानों में भाजपा 45 सीटों पर आगे, 22 पर कांग्रेस और तीन सीटों पर निर्दलीयों को बढ़त। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। राज्य की 70 सीटों पर 632 प्रत्याशियों के भाग्य का होना है फैसला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, सुबोध उनियाल पीछे चल रहे हैं।

उत्तराखंड में बीजेपी प्रचंड जीत की तरफ बढ़ रही है, लेकिन राज्य से सियासी चुनाव में बड़ा उलटफेर हो गया है. राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ही अपनी सीट नहीं बचा सके हैं। पुष्कर सिंह धामी को खटीमा सीट से हार का सामना करना पड़ा है. उन्हें 6951 मतों से हार मिली है।

पुष्कर सिंह धामी को सिर्फ 33175 वोट मिले, वहीं कांग्रेस के भुवन चंद्र कापड़ी को 40175 वोट मिले. अब तक आए चुनाव के रुझान और परिणाम में भारतीय जनता पार्टी 49 सीटों पर बढ़त है, जिसमें कुछ सीटों का चुनाव परिणाम घोषित हो चुका है. राज्य में बीजेपी प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ रही है।

किसे कितनी सीटें

बीजेपी ने बहुमत के लिए जरुरी 36 सीटों के आंकड़े को रुझान और परिणाम में पार कर लिया है. बीजेपी अब तक 49 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं कांग्रेस 18 सीटों पर आगे हैं. इसके अलावा, बाकी की सीटें अन्य के खाते में जाती नजर आ रही हैं. लालकुआं सीट से पूर्व सीएम हरीश रावत हार गए हैं। भाजपा के मोहन सिंह बिष्‍ट ने उन्‍हें 14 हजार वोटों से हराया है। वहीं, उनकी बेटी अनुपमा ने हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट जीत दर्ज की।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *