पंजाब के नए CM भगंवत मान के साथ कौन-कौन बन सकते हैं मंत्री, पढ़ें उनके नाम

Daily Samvad
2 Min Read
Bhagwant-Mann-with-Arvind-kejriwal
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) की प्रचंड जीत के बाद अब कैबिनेट मंत्रियों (Punjab Cabinet Minister) के नाम की चर्चा छिड़ गई है। विधानसभा चुनावों में 92 हलकों में शानदार जीत के साथ भगवंत मान (Bhagwant Mann) पंजाब के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। उन्होंने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है।

भगवंत मान ने औपचारिक रूप से केजरीवाल को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। शपथ ग्रहण समारोह में अरविंद केजरीवाल के अलावा दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और कई अन्य मंत्री शामिल होंगे। वहीं, इस दौरान पंजाब की नई कैबिनेट को लेकर भी चर्चा हुई है।

दो बार जीतने वालों को मिलेगी कैबिनेट में जगह

सूत्र बता रहे हैं कि भगवंत मान और केजरीवाल ने कैबिनेट गठन के लिए संभावित नामों पर चर्चा की है। सूत्रों ने बताया कि कैबिनेट में वरिष्ठ विधायकों यानी दो बार जीतने वाले विधायकों को प्राथमिकता दी गई है। कुछ नए नामों पर भी चर्चा हुई है।

हालांकि मंत्रालय पर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है, लेकिन नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा, मीत हेयर, प्रिंसिपल बुद्ध राम, प्रोफेसर बलजिंदर कौर, सरबजीत कौर मनुके और कुंवर विजय प्रताप सिंह मंत्री बनने के लिए तैयार हैं।

भगवंत मान गवर्नर से मिले, सरकार बनाने का पेश किया दावा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *