जालंधर वेस्ट के MLA शीतल अंगुराल के भाई पर बदसलूकी का आरोप, निगम मुलाजिमों ने किया प्रदर्शन, कहा – काम ठप कर देंगे

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर वेस्ट हलके से आम आदमी पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक शीतल अंगुराल के भाई राजन अंगुराल पर नगर निगम के जूनियर इंजीनियर और सुपरवाइजर से बदसलूकी का आरोप लगा है। यह घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। आरोप है कि राजन ने जूनियर इंजीनियर और सुपरवाइजर को घर बुलाकर बदसलूकी की।

इस घटना से नाराज होकर नगर निगम यूनियनों ने आज माडल टाउन स्थित कमिश्नर आवास पर निगम कमिश्नर करणेश शर्मा को ज्ञापन सौंपा। जूनियर इंजीनियर और सुपरवाइजर ने इसकी सूचना यूनियन नेताओं की दी तो सभी भड़क उठे और मीटिंग करके चेतावनी दी है कि किसी भी राजनीतिक दल के नेता और उनके करीबियों की धक्केशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यूनियन नेताओं मनदीप सिंह, राजन गुप्ता, बंटू सभ्रवाल समेत अन्य ने नगर निगम कमिश्नर को ज्ञापन देकर कहा है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकी जाएं और नगर निगम मुलाजिम उसी समय राजनेताओं के साथ मीटिंग करेंगे जब इसकी अध्यक्षता खुद कमिश्नर कर रहे होंगे। (लाइव देखने के लिए क्लिक करें – https://fb.watch/bNkF_xPfWX/)

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *