बड़ा खुलासा: नगर निगम के अफसर ‘बेईमान’, लाखों रुपए की टैक्स चोर LOVELY पर हैं ‘मेहरबान’, देखें 8 तस्वीरों में कैसे बंद पड़ी फैक्ट्री को ढहाकर बगैर नक्शे और CLU के बनाए जा रहे हैं कामर्शियल प्रोजैक्ट

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

 

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब में करप्ट सिस्टम से दुखी लोगों ने सत्ता तो बदल दिया, लेकिन नगर निगम के कई बेईमान अफसर अब भी बेखौफ हैं। जिससे सरकार के पैसे को दीमक की तरह चाटने में जुटे हैं।

अवैध रूप से कामर्शियल निर्माण करवा कर लाखों रुपए ये बेईमान अफसर अपनी जेब में भर रहे हैं। अकेले नकोदर रोड पर कामर्शियल निर्माण करवा कर लाखों रुपए की टैक्स चोरी की गई है।

नकोदर रोड पर बूटा मंडी में डा. बीआर अंबेडकर पार्क के ठीक सामने पुरानी फैक्ट्री का नक्शा ही बदल गया है। नक्शा नगर के बिल्डिंग ब्रांच के अफसरों ने नहीं, बल्कि शहर के एक धनाढय ने अवैध तरीके से बदला है। यहां कई एकड़ एकड़ में कामर्शियल निर्माण किया गया है। हैरानी की बात तो यह है कि न तो कोई नक्शा पास है और न ही पूरी जमीन की किसी तरह से कोई CLU करवाया गया है।

LOVELY मार्बल एंड सैनीटेशन ने यह पूरा साम्राज्य खड़ा किया

बिल्डिंग ब्रांच के अफसर ही बताते हैं कि LOVELY मार्बल एंड सैनीटेशन ने यह पूरा साम्राज्य खड़ा किया है। इससे पहले लवली पर आरोप लगा था, उसकी शिकायत भी लोकपाल से हो चुकी है। अब इसी लवली वालों ने नकोदर रोड पर ही एक और अवैध काम किया है। यहां कई एकड़ में कामर्शियल निर्माण कर डाला, जिस पर करीब लाखों रुपए की टैक्स चोरी हुई है।

नकोदर रोड पर यहीं अवैध कामों का अंत नहीं होता है, बल्कि थोड़ा आगे जाने पर बूटा पिंड में दयोल नगर को जाती रोड के पास अवैध रूप से एक और निर्माण हो रहा है। ये निर्माण भी कई एकड़ में फैला है। कहा जा रहा है कि इस निर्माण पर नगर निगम के ही एक अफसर मेहरबान हैं, जिससे निर्माण दिनरात चल ररहा है।

विधायक बोले – गलत काम नहीं होने देंगे

आम आदमी पार्टी के नए बने विधायक शीतल अंगुराल ने कहा है कि उनके इलाके में कोई भी गलत काम नहीं होगा। चाहे व नशा हो, लाटरी सट्टा का कारोबार क्यों न हो। बावजूद वेस्ट हलके में अवैध रूप से कामर्शियल निर्माण करवा कर अफसर अपनी और कुछ नेताओं की जेब भर रहे हैं।

उधर, नगर निगम के एटीपी विकास दुआ  ने कहा है कि इन दोनों कामर्शियल निर्माण को नोटिस दिया गया है। उन्होंने कहा कि दोनों को काम रोकने को कहा गया है, लेकिन सूचना मिली है कि काम नहीं रुका है, जिससे इन दोनों निर्माणों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए कमिश्नर को लिखकर भेजा गया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *