पंजाब के नए मंत्रियों को आज मिल सकते हैं विभाग, केजरीवाल करेंगे वर्चुअल संवाद

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़। पंजाब में नई सरकार का प्रारूप तय हो गया है। सीएम पद पर भगवंत मान द्वारा शपथ लेने के बाद अब मंत्रिमंडल भी गठित हो गया है। राज्य में सीएम सहित 18 सदस्य मंत्रिमंडल में हो सकते हैं, लेकिन मान ने मंत्रिमंडल छोटा रखा है। मंत्रिमंडल में 10 विधायक शामिल किए गए हैं।

आज रविवार को आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल विधायकों से वर्चुअल संवाद करेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि आज मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो जाएगा। गत दिवस राजभवन के नए आडिटोरियम में शपथ लेने वाले कैबिनेट मंत्रियों में सबसे पहले दिड़बा के विधायक हरपाल सिंह चीमा ने शपथ ली। चीमा पूर्व के कांग्रेस सरकार में नेता प्रतिपक्ष रहे हैं।

इन मंत्रियों को बंटेगा विभाग

  1. हरपाल सिंह चीमा
  2. डा. बलजीत कौर
  3. हरभजन सिंह ईटीओ
  4. डा. विजय सिंगला
  5. लाल चंद
  6. गुरमीत सिंह मीत हेयर
  7. कुलदीप सिंह धालीवाल
  8. लालजीत सिंह भुल्लर
  9. ब्रह्म शंकर जिंपा
  10. हरजोत सिंह बैंस
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *