पुलिस एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी बदमाश ढेर, ज्वैलर्स लूट कांड में था वांटेंड

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

धनंजय सिंह
डेली संवाद, लखनऊ
लखनऊ के अलीगंज में तिरुपति ज्वेलर्स के यहां कर्मचारी की हत्या कर लूटपाट करने के आरोपित एक लाख के इनामी राहुल की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्यवाही में एक लाख का इनामी राहुल मारा गया। वह मूल रूप से शाहजहांपुर का था रहने वाला था।

आरोपित ने 08 दिसंबर 2021 में तिरुपति ज्वेलर्स में साथियों के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। वहीं मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के कुछ घंटे पहले ही लखनऊ पुलिस ने मुठभेड़ में कई मामलों में वांछित चल रहे राहुल को मार गिराया। इंस्पेक्टर अलीगंज धर्मेंद्र यादव के मुताबिक, शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे पुलिस चेकिंग के दौरान बंधा रोड हेल्थ हास्पिटल, हसनगंज के पास बिना नम्बर की अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार को रोका गया। पुलिस के रोकने पर बाइक सवार युवक भागने लगा।

पुलिस टीम पर फायरिंग

संदेह होने पर पीछा किया गया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया। छानबीन में पता चला कि मुठभेड़ में घायल युवक एक लाख का इनामी मोरापुर थाना जलालाबाद, शाहजहांपुर निवासी राहुल सिंह है। आरोपित को भाऊराव देवरस अस्पताल में ले जाया गया था, जहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राहुल के पास से बिना नम्बर की एक अपाचे मोटरसाइकिल, अवैध असलहे व कई कारतूस तथा कीमती जेवर बरामद किए गए हैं।

राहुल सिंह ने कपूरथला स्थित निखिल अग्रवाल के तिरुपति ज्वैलर्स में आठ दिसंबर 2021 को कर्मचारी श्रवण को गोली मारकर करीब 40 लाख रुपए कीमत के सोने के गहने लूट लिये थे। तब उस पर एक लाख रुपए का इनाम रखा गया था। 16 दिसंबर 2021 को इस घटना में शामिल उसके साथी गाजीपुर सेक्टर सी निवासी हर्ष सिंह उर्फ हनी सिंह और गुडंबा कल्याणपुर निवासी रवि कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस के साथ पत्नी ने मारा छापा, बंद कमरे में लड़की के साथ पकड़े गए BJP नेता

https://youtu.be/w1pg3iCw220

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *