पंजाब: CM भगवंत मान का बड़ा फैसला, विधायकों की पैंशन पर चलाई कैंची

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़

पंजाब में अब विधायकों को सिर्फ़ एक ही पेंशन मिलेगी. राज्‍य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस बारे में निर्देश जारी किए हैं. इसके तहत विधायकों के पेंशन फार्मूले में बदलाव होगा. बता दें, पंजाब में अभी तक व्यवस्था यह थी कि जितनी बार कोई विधायक बनता था, उतनी बार उसकी पेंशन पक्की हो जाती थी लेकिन अब कोई भी व्यक्ति कितनी बार भी विधायक बना हो लेकिन उसको पेंशन केवल एक बार विधायक बनने वाली ही मिलेगी।

गौरतलब है कि पंजाब के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के बड़ी जीत हासिल करने के बाद मान ने राज्‍य की सत्‍ता की कमान संभाली है. सीएम बनने के बाद मान ने कल दिल्‍ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की थी. उन्‍होंने राज्‍य की तंग आर्थिक हालत का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री मोदी से पंजाब के लिए एक लाख करोड़ रुपए के पैकेज की मांग की थी।

उन्होंने कहा कि हर साल 50,000 करोड़ के हिसाब से अगले 2 साल पंजाब को 1 लाख करोड़ रुपए की जरूरत है. जिसके बाद प्रधानमंत्री ने भरोसा दिया था कि वित्त मंत्री के साथ बातचीत के बाद पंजाब की हर संभव मदद की जाएगी. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार को सहयोग देने की गुजारिश भी पीएम मोदी से की है।

भगवंत मान के फैसले से उड़ी पूर्व विधायकों की नींद, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *